जब भी हम देश से बाहर एक बजट फ्रेंडली ट्रिप प्लॉन करने की सोचते हैं तो नेपाल का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। यह लुभावने परिदृश्यों और जीवंत संस्कृतियों की भूमि है, जो इतिहास और विरासत की समृद्ध ताने-बाने को समेटे हुए है। प्राचीन सभ्यताओं से लेकर आधुनिक युग तक, इस देश ने साम्राज्यों के उत्थान और पतन को देखा है। जिसके कारण यहां पर उनकी झलक साफ तौर पर नजर आती है।
नेपाल की इसी संस्कृति, इतिहास और विरासत को गहराई से देखने, जानने और समझने के लिए आप यहां के म्यूजियम्स का दौरा कर सकते हैं। नेपाल सिर्फ एक बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन या शहरों में घूमने की मशहूर जगहों तक ही सीमित नहीं है। इस देश में स्थित म्यूजियम्स आपको यहां के बारे में बहुत कुछ बताते हैं और इसलिए आपको इन्हें बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नेपाल में स्थित कुछ ऐसे ही म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी ट्रेवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए-
नेपाल का नेशनल म्यूजियम यहां के फेमस म्यूजियम में से एक है। यह काठमांडू में स्थित है और यह नेपाल के म्यूजियम्स में सबसे बड़ा है, जिसमें तीन इमारतें शामिल हैं। यहां पर मूर्तियां, चित्र, हथियार, सिक्के और म्यूरल्स शामिल हैं जो नेपाल द्वारा सामना किए गए संघर्षों और उसकी स्वतंत्रता की यात्रा को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। इसके अलावा, बुद्ध आर्ट गैलरी, जुद्धा जयतिया कला शाला और मुख्य भवन जहां जानवरों और तितलियों की विभिन्न प्रजातियों का एक सुंदर प्रदर्शन भी है। वे पर्यटकों को देश की समृद्ध जैव विविधता की एक झलक प्रदान करते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत के इन 3 सूर्य मंदिर को कहा जाता है देवताओं का घर, इस तरह जाएं परिवार के साथ दर्शन करने
पाटन म्यूजियम यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में से एक है। इसका उद्घाटन साल 1997 में किया गया। यह म्यूजियम पाटन में स्थित है। यह म्यूजियम कई बेहतरीन कलाकृतियों का निवास स्थान है जो वास्तुकला उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह न केवल ह नेपाल की बेहतरीन कलाकृतियों को प्रदर्शित करने वाला एक म्यूजियम है, बल्कि इसमें एक कैफे भी है जहां बैठकर आप पारंपरिक और पश्चिमी दोनों तरह के व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। (भारत के यूनिक म्यूजियम्स)
यह विडियो भी देखें
नेपाल के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को 1975 में स्थापित किया गया था। यह म्यूजियम देश समृद्ध वनस्पतियों और जीवों को प्रदर्शित करने वाला एक म्यूजियम है। काठमांडू में स्थित यह अनोखा म्यूजियम एक ऐसा म्यूजियम है जिसमें वनस्पतियों और जीवों के 50,000 नमूने हैं। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं, तो नेपाल की विविध जैव विविधता को देखने के लिए इससे बेहतर जगह शायद ही कोई दूसरी हो।
इसे भी पढ़ें: Haunted Places: हिमाचल प्रदेश की इन भुतहा जगहों के बारे में क्या जानते हैं आप?
पोखरा में स्थित यह म्यूजियम नेपाल के पहाड़ों और उन पर चढ़ने वाले पर्वतारोहियों को समर्पित है। यह म्यूजियम हिमालय के भूविज्ञान, वनस्पतियों, जीवों और सांस्कृतिक पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। जब आप इस म्यूजियम का दौरा करते हैं तो आपको यहां पर प्रसिद्ध पर्वतारोहियों और उनके अभियानों पर प्रदर्शनियों को देखने का अवसर भी मिलता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।