Romantic Places Near Gujarat: पार्टनर के साथ नहीं हो रहा है झगड़ा खत्म, तो इन जगहों पर प्लान करें सरप्राइज ट्रिप

कपल्स के बीच झगड़ा होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जब यह झगड़ा आप सुलझा नहीं पाते हैं, तो रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता। हर इंसान की सोच, भावनाएं, और नजरिए अलग होते हैं। कई बार छोटी-छोटी बातों पर कपल्स के बीच बहस हो जाती है। लेकिन इसके लिए हम रिश्ता खत्म तो नहीं कर सकते। अगर आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर आपके बात को नहीं समझ रहा है और झगड़ा खत्म नहीं कर रहा है, तो आप उसे कहीं घुमाने ले जाएं।
नई जगहों पर घूमने से मूड फ्रेश होता है और पार्टनर के बीच खुलकर बातचीत करने का अवसर मिलता है। घूमने से न केवल झगड़ा खत्म होता है बल्कि रिश्ते को भी मजबूती मिलती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात से 200 किमी की दूरी में स्थित जगहों के बारे में जानकारी देंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
माउंट आबू

यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। लेकिन गुजरात वालों के लिए भी यह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की ठंडी हवा, प्राकृतिक सौंदर्य और शांतिपूर्ण माहौल हर कपल के रिश्ते में प्यार भरने में मदद करेगा। जो गुजरात के गर्म मौसम से राहत चाहते हैं, उन्हें माउंट आबू घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए। माउंट आबू के मुख्य आकर्षण जैसे नक्की लेक, दिलवाड़ा मंदिर, और गुरु शिखर कपल्स के लिए बेस्ट है। माउंट आबू का मौसम सालभर सुखद रहता है। गर्मियों में यहां का तापमान 23-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह गुजरात के पास बेस्ट हिल स्टेशन है।
- कैसे पहुंचे-गुजरात से माउंट आबू पहुंचना आसान है। आप अहमदाबाद या वडोदरा से ट्रेन या बस के जरिए आ सकते हैं। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है। इसके बाद आप स्कूटी या बस से यात्रा पूरी करें।
- गुजरात से माउंट आबू की दूरी लगभग 303 किमी है।
इसे भी पढ़ें- गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान
जौहर हिल्स![couples hil]()
यह हिल स्टेशन उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो शांति, प्राकृतिक सुंदरता और कम भीड़ वाली जगह जाना पसंद करते हैं। जौहर हिल्स, राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर एक शांतिपूर्ण छुट्टी और पार्टनर के साथ शांति में अपने झगड़े को सुलझाने के लिए आप यहां जा सकते हैं। जबकि जौहर हिल्स का ठंडा और सुखद मौसम घूमने के लिए बेस्ट है। कपल्स के लिए जौहर हिल्स एक रोमांटिक गेटवे है।
- दूरी- अहमदाबाद से जौहर हिल्स की दूरी लगभग 250 किलोमीटर है, और यह सफर 5-6 घंटे का होता है।
इसे भी पढ़ें- गुजरात के जामनगर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये तीन जगह
सूर्यमल हिल्स

यह महाराष्ट्र में स्थित है। गुजरात वालों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल हो सकता है, अगर आप 2 दिनों का ट्रिप प्लान कर रहे हैं। इसके ऊंचे पहाड़, हरी-भरी घाटियां और ताजगी भरा मौसम गुजरातियों को पसंद आएगा। यह गुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
सूर्यमल हिल्स का ठंडा और ताजगी भरा मौसम पर्यटकों को आकर्षित करता है। सूर्यमल हिल्स कपल्स के लिए एक रोमांटिक डेस्टिनेशन है। यहां की हरियाली, शांति और दूर-दूर तक फैले हुए प्राकृतिक नजारे उनके रिश्तों में प्यार लाने में मदद करेंगे। इससे उनके बीच चल रहा तनाव खत्म होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
