परिणीति चोपड़ा की थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरें देख एक बार आप भी घूमना चाहेंगी ये देश

परिणीति चोपड़ा इन दिनों थाईलैंड घूम रही हैं और उनकी इस ट्रिप की तस्वीरों को देख आपका भी थाईलैंड घूमने का मन करेगा। परिणीति चोपड़ा को अक्सर वेकेशन पर एंजॉय करते हुए देखा जाता है, कभी मालदीव तो कभी थाईलैंड। जिस तरीके से परिणीति मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही थीं और जैसे अब थाईलैंड में एंजॉय कर रही हैं उन तस्वीरों को देख यही लगता है कि उन्हें ऐसी जगह बहुत पसंद हैं जहां चारो तरफ समुद्र ही समुद्र हो।
परिणीति चोपड़ा थाईलैंड ट्रिप
परिणीति चोपड़ा की थाईलैंड की ये तस्वीर देखिए कैसे वो पानी में रिलेक्स कर रही हैं और उनके चारों तर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। परिणीति की इस फोटो को देख थाईलैंड की खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है। परिणीति बिकनी लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। यहां आपको बता दें कि थाईलैण्ड का पहले का प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है, यह दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया तथा पश्चिमी सीमा पर म्यांमार है।
View this post on Instagram
थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो 11 मई, 1949 तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। ‘थाई’ शब्द का अर्थ थाई भाषा में ‘आजाद’ होता है। यह शब्द थाई नागरिकों के सन्दर्भ में भी यूज किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहां बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। अगर आप थाईलैंड जाने का प्लान बना रही हैं तो कुछ चीजों के बारे में जरूर जान लें।
Read more: जानिए प्रियंका चोपड़ा की शादी की डिटेल, परिणीति अपने जीजा निक से लेंगी जूता चुराई में ये तोहफा

Image Courtesy: @ParineetiChopra/Instagram
थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। बौद्ध धर्म यहां का मुख्य धर्म है। संगमरमर और पत्थर से बने बुद्ध यहां आमतौर पर देखे जा सकते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा थाई हैं। थाईलैंड में थाई बार करेंसी चलती हैं।
भारत के साथ थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता भी है। थाईलैंड के लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं और ऐसे में भारत थाईलैंड के लिए कोई अजनबी देश नहीं है।
दक्षिण-पूर्वी एशिया में इंटर करने के लिए थाईलैंड प्रमुख देश है। थाईलैंड के जरिए पूरे उपद्वीप को सस्ते में घूमा जा सकता है। थाईलैंड में भारतीय दिसंबर से जुलाई महीने के बीच घूमने के लिए जाते हैं। भारतीय नीले पानी और समुद्र तट की सफेद रेत की तरफ काफी आकर्षित होते हैं।

Image Courtesy: @ParineetiChopra/Instagram
परिणीति का मालदीव ट्रिप
परिणीति चोपड़ा की मालदीव की तस्वीरें देख इस बात का अंदाजा होता है कि क्यों इस जगह को सुकून के दो पल गुजारने के लिए बेस्ट ऑप्शन बताया जाता है।

Image Courtesy: @ParineetiChopra/Instagram
कभी सैफ और करीना मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए नजर आते हैं तो कभी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हनीमून के लिए मालदीव जाते हैं। कोई ना कोई सेलिब्रेटी मालदीव जाता रहता है। ऐसा क्या है इस जगह में जो सेलिब्रिटी अपनी फैमली या लाइफ पार्टनर के साथ यहां खूबसूरत पल बिताना पसंद करते हैं।
मालदीव 36 मूंगा प्रवालद्वीप और 1192 छोटे-छोटे आईलैंड से मिलकर बना हुआ देश है। यहां की सबसे दिलचस्प बात यह है कि मालदीव में एक आईलैंड से दूसरे आईलैंड पर जाने के लिए फेरी का इस्तेमाल किया जाता है।
टूरिस्ट्स के लिए मालदीव को स्वर्ग जैसा बताया जाता है क्योंकि बाकी देशों के मुकाबले यहां सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिल जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।