प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में उनकी शादी से जुड़ी हर एक खबर को उनके फैंस जानना चाहते हैं। प्रियंका और निक आजकल पब्लिक में भी अपने प्यार का खुलकर इजहार करते दिख जाते हैं। जब भी उनसे बात की जाए तो वह एक-दूसरे की तारीफ के साथ ही इसे जाहिर करना नहीं भूलते कि वह रिलेशनशिप में आकर कितने खुश हैं।
प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने दोनों की तारीफ करते हुए उन्हें क्यूट कपल बताया है। प्रियंका और निक की सगाई होने के बाद उनकी शादी कहां और कब होगी इस बात के कयास ही लगाए जा रहे हैं। तो चलिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी हर छोटी से बड़ी खबर जानते हैं।
प्रियंका और निक की शादी की डिटेल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी कई प्रकार की खबरें आईं जिनमें ये कहा गया कि कभी दोनों शादी अमेरिका में करेंगे तो कभी यह खबर आई कि इटली के किसी डेस्टिनेशन पर शादी करेंगे लेकिन अब बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बिग फैट इंडियन वेडिंग के लिए तैयार हो रहे हैं।
इस साल नवंबर के महीने में दोनों शादी कर सकते हैं जो कि सूत्र बता रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस नवंबर के महीने में जोधपुर में शादी के सात फेरे ले सकते हैं।
Read more: प्रियंका ने रात 3 बजे किया था परिणीति को कॉल जिसके बाद उनकी उड़ गई थी नींद
ऐसा कहा जा रहा है कि इसके पहले प्रियंका चोपड़ा शहर न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर करेंगी जिसके बाद जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक भव्य समारोह में शादी होगी। इस समारोह में 200 खास लोग मौजूद रहेंगे जिन्हें स्पेशली डिजाइन वेडिंग कार्ड भेजे जा रहे हैं।
प्रियंका और निक अभी हाल ही में भारत में थे और दोनों जोधपुर गए थे। उस दौरान उन दोनों ने तय किया कि जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस ही उनकी शादी का स्थान होगा। अगर सूत्रों की मानी जाए तो प्रियंका और निक जोधपुर में सात फेरे लेंगे।
परिणीति का जूते चुराई का तोहफा
निक की साली यानी परिणीति चोपड़ा ने भी उनके जूते चुराने की पूरी तैयारी कर रखी है। यहां तक कि उन्होंने निक से अच्छी खासी रकम वसूलने का प्लान भी बना रखा है। अपने हाल ही मीडिया को दिए इंटरव्यू में परणीति ने बताया कि वह प्रियंका और निक जोनस की शादी में निक के जूते चुराएंगी और अभी से उनसे तगड़ी रकम वसूलने की तैयारी में भी हैं।
साथ ही परिणीति ने यह भी बताया कि निक को पता है कि वह उनकी सबसे खास साली हैं। उन्हें निक से कितने रुपये वसूलने हैं इसके लिए उन्होंने मोलभाव भी शुरू कर दिया है। परिणीति ने कहा, “मैं सबसे खास साली हूं तो खास तोहफा तो बनता ही है।“ सोशल मीडिया पर जब परिणीति के फैंस ने उनसे सवाल किया कि क्या वे निक जोनस के जूते चुराएंगी? उन्होंने कहा, “हां जरूर। मैंने तो अभी से जीजू के साथ पैसों को लेकर सेटिंग करना शुरू कर दिया है। दीदी इन सबकी गवाह हैं।“
प्रियंका चोपड़ा की शादी की हर एक रस्म के बारे में जानने का हम सबको बेसब्री से इंतजार रहेगा।
Recommended Video
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।