सितंबर में घूमने का बना रही हैं प्लान? इन हवेलियों में मिलेगी आर्ट और रॉयल्टी की झलक
-1788511352163.webp)
सितंबर के महीने में न तो बहुत ज्यादा गर्मी होती है और न ही बहुत ज्यादा बारिश। इस सुहावने मौसम में अक्सर लोग घूमने निकल जाते हैं। अगर आप भी सितंबर में कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, लेकिन अभी तक कोई डेस्टिनेशन तय नहीं कर पाई हैं, तो अब आप इतिहास, कला और राजशाही ठाट-बाट से भरपूर इन खूबसूरत हवेलियों का दीदार कर सकती हैं।
शेखावाटी की प्रसिद्ध हवेलियां
शेखावाटी की ये भव्य हवेलियां सितंबर में घूमने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। यहां आपको सैकड़ों साल पुराने राजसी दौर की झलक देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं शेखावाटी की इन चुनिंदा हवेलियों और उनकी अनोखी बनावट के बारे में विस्तार से -
1. मंडावा की कलात्मक हवेलियां
शेखावाटी के मंडावा शहर की हर गली में आपको इतिहास और कला का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप मंडावा किला हवेली, मुरमुरिया हवेली और चौखानी हवेली जैसी कई शानदार हवेलियों को देख सकती हैं। इन हवेलियों की बाहरी दीवारों पर बनी अनोखी पेंटिंग्स सचमुच देखने लायक हैं।
-1788511752565.webp)
2. नवलगढ़ की ऐतिहासिक हवेलियां
अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आप नवलगढ़ की पोद्दार हवेली और आनंदीलाल पोद्दार हवेली देखने जरूर जाएं। यहां दीवारों पर बेहतरीन रंगों और सोने-चांदी की नक्काशी से बनी पेंटिंग फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं। इसके अलावा, आपको यहां राजस्थान की लोक संस्कृति और वास्तुकला की भी पूरी जानकारी मिलेगी।
3. फतेहपुर शेखावाटी की नादिन ले प्रिंस हवेली
अगर आप एक ही जगह पर फ्रांसीसी कला और राजस्थानी रॉयल्टी का खूबसूरत संगम देखना चाहती हैं, तो फतेहपुर की 'नादिन ले प्रिंस हवेली' जरूर विजिट करें। यह एक बेहद शानदार अनुभव हो सकता है। इसके अलावा आप यहां द्वारकाधीश हवेली और सिंघानिया हवेली भी देखने जा सकती हैं।
-1788511776783.webp)
शेखावाटी की हवेलियों तक कैसे पहुंचे?
सितंबर में इन खूबसूरत हवेलियों को देखने के लिए आप कई तरीकों से यात्रा कर सकती हैं -
- यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट 'जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' है, जो मंडावा और नवलगढ़ से लगभग 150 से 170 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही आपको कैब या टैक्सी मिल जाएगी, जो आपको शेखावाटी पहुंचा देगी।
- आप नवलगढ़, मुकुंदगढ़ या झुंझुनू रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन टिकट बुक करा सकती हैं। ये तीनों रेलवे स्टेशन शेखावाटी के काफी नजदीक हैं। स्टेशन से बाहर आते ही आपको आसानी से लोकल बस या टैक्सी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- जयपुर के करीब खूबसूरत हवेलियों और किलों के साथ ये जगहें भी हैं बेहतरीन
अगर आप भी सितंबर के महीने में कहीं ट्रिप पर जाने का मन बना रही हैं, तो भीड़-भाड़ वाले हिल स्टेशनों से दूर राजस्थान के शेखावाटी की 'ओपन एयर आर्ट गैलरी' हवेलियों की सैर करने जा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।