One day trip near deoghar: देवघर, झारखंड में स्थित एक पवित्र और चर्चित हिन्दू धार्मिक स्थल है, जो भगवान शिव को समर्पित है। देवघर में स्थित शिवलिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिसे कई लोग बैद्यनाथ मंदिर के नाम से भी जानते हैं। सावन के महीने में यहां हर साल लाखों भक्त दर्शन करने और गंगा जल अर्पित करने के लिए पहुंचते हैं। भक्त जब बैद्यनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं, तो सिर्फ दर्शन करके ही वापस लौट जाते हैं और आसपास स्थित कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करना भूल जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बैद्यनाथ मंदिर से एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
देवघर के आसपास एक दिन की ट्रिप में किसी शानदार और चर्चित जगह को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो कई पर्यटक सबसे पहले दिघरिया पहाड़ ही पहुंचते हैं। यह पहाड़ पूरे झारखंड का भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। दिघरिया पहाड़ राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी प्रसिद्ध है।
दिघरिया पहाड़ को सबसे अधिक जैव विविधता के रूप में जाना जाता है। दिघरिया पहाड़ को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस पहाड़ की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। मानसून में इस पहाड़ की खूबसूरती चरम पर होती है। पहाड़ की ऊंचाई से आसपास का नजारा भी काफी सुंदर दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें: सावन में देवघर जा रही हैं, तो बैद्यनाथ मंदिर के आसपास ठहरने के लिए बेस्ट हैं ये सस्ते होटल
पश्चिम बंगाल की सीमा से कुछ ही दूर स्थित दुमका, झारखंड का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह जिला, घने जंगलों से लेकर डैम और प्राकृतिक सुंदरता के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। यहां पश्चिम बंगाल से भी पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।
दुमका में ऐसी कई मनमोहक और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के बाद खुशी से झूम उठेंगे। दुमका में आप मसानजोर डैम से लेकर नगवा पहाड़ और मयूराक्षी नदी जैसी प्रकृति जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, दुमका में बाबा बासुकीनाथ धाम के दर्शन करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
साल 1972 में हजारीबाग जिले से अलग होकर बना गिरिडीह जिला, झारखंड के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यह जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ कई खूबसूरत और धार्मिक जगहों के लिए भी प्रसिद्ध है।
गिरिडीह की ट्रिप में आप पारसनाथ पहाड़ी, खंडोली झील, और उसरी वॉटरफॉल जैसे पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पारसनाथ पहाड़ी, जैन धर्म का एक प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। वहीं, उसरी वॉटरफॉल अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। खंडोली झील में बोटिंग भी कर सकते हैं।
धनबाद, झारखंड का एक खूबसूरत और प्रमुख जिला है। धनबाद, सबसे अधिक कोयला खदान के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए इसे देश की कोयला राजधानी भी बोला जाता है। धनबाद, चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है, जिसके चलते यहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
धनबाद, कोयला खदान के साथ-साथ कई बेहतरीन जगहों के लिए भी प्रसिद्ध है। धनबाद में आप मैथन डैम से लेकर तोपचांची झील, भटिंडा वॉटरफॉल और बिरसा मुंडा पार्क जैसी हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मानसून में वॉटरफॉल और झील की खूबसूरती देखने लायक होती है। धनबाद में शक्ति मंदिर के दर्शन करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: 10 हजार में वाराणसी टूर पैकेज, 4N/5D डीलक्स 2 एसी में घूमने के साथ मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं
बैद्यनाथ मंदिर के आसपास अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-33 किमी दूर स्थित मधुपुर, 78 किमी दूर स्थित जामताड़ा और 127 किमी दूर स्थित तोपचांची को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@jharkhandtourism,dumkadiary
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।