Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:03 PM IST

Noida Ganesha Temple: गणेश उत्सव में यहां सजता है भव्य पंडाल, जरूर करें दर्शन

गणेश उत्सव सिर्फ पूजा का त्योहार नहीं, बल्कि बप्पा के स्वागत और उनके साथ कुछ खास पल बिताने का मौका देता है। नोएडा में भी इस दौरान दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
Updated:- 2026-09-11, 16:01 IST
noida ganesha temples to visit during ganesh utsav 2026

नोएडा में गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा के दर्शन करने का अपना ही अलग आनंद है। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो जाता है। यहां मंदिरों में कहीं बप्पा की खूबसूरत सजावट देखने को मिलती है, तो कहीं सुबह-शाम आरती और पूजा के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप भी इस बार गणेश उत्सव के दौरान नोएडा में किसी ऐसे मंदिर की तलाश कर रहे हैं, जहां बप्पा के दर्शन के साथ थोड़ी चहल-पहल और उत्सव जैसा माहौल मिले, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा के फेमस गणेश मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

1- नोएडा सेक्टर-62 का श्री विनायक मंदिर

नोएडा का श्री विनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है। यहां मंदिर की वास्तुकला लोगों को बार-बार आने के लिए मजबूर करती है। प्रवेश द्वार पर की गई नक्काशी इसे दूसरे मंदिरों से खास बनाती है। गणेश उत्सव के दौरान यहां हर दिन पूजा के साथ अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान और आरती होती है।

कैसे जाएं?

  • लोकेशन- सेक्टर-62 के इंडस्ट्रियल एरिया में, मुख्य डी-सर्कल के पास।
  • मेट्रो स्टेशन- सेक्टर-62, इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से ऑटो या ई-रिक्शा लेकर पहुंच सकते हैं।
  • गणेश उत्सव में फूलों और लाइटों से सजावट देखने को मिलती है।

Noida Ganesh Chaturthi

2- वरसिद्धि विनायगर मंदिर, सेक्टर-22

अगर आप नोएडा में गणेश जी का कोई ऐसा मंदिर ढूंढ रहे हैं, जो अपने ऐतिहासिक महत्व और अलग मूर्ति के लिए जाना जाता है, तो यहां जाना आपको अच्छा लगेगा। यहां हमेशा से गणेश चतुर्थी के मौके पर विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों की परंपरा रही है। मंदिर में आपको बप्पा की मूर्ति में दक्षिण भारतीय धार्मिक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। गणेश उत्सव के दौरान यहां आपको काफी भीड़ देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: बप्पा को विदाई देने की सही तारीख क्या है? जानें इससे जुड़े न‍ियम

कैसे पहुंचे?

  • लोकेशन- G ब्लॉक, सेक्टर-22, नोएडा।
  • कैसे पहुंचें- सेक्टर-22 पहुंचने के बाद, ऑटो या ई-रिक्शा से मंदिर तक आसानी से जा सकते हैं।

Famous Ganesh temples Noida

3- श्री विनायक और श्री कार्तिकेय मंदिर

इस मंदिर को श्री विनायक और श्री कार्तिकेय मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस मंदिर के निर्माण में भी दक्षिण भारतीय शैली देखने को मिलेगी। यहां काले पत्थर से बनी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं, जो इसे खास बनाती है। मंदिर की खासियत यह है कि यहां गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहारों का आयोजन भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: पहाड़ की चोटी पर बना है भगवान गणेश का यह मंदिर, रावण के भाई विभीषण से है कनेक्‍शन

कैसे पहुंचे?

  • लोकेशन- C-30/2, C ब्लॉक, फेज-2, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-62।
  • कैसे पहुंचे- सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन से ऑटो या ई-रिक्शा लेकर मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।