Year Beginner 2024: नए साल पर इन देशों में घूमने का बनाएं प्लान, कम बजट में हो जाएगा काम

नए साल की छुट्टियां आने वाली हैं और ऐसे में हर कोई कहीं जाने की योजना बना रहा है। कई लोग हैं, जो विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन पैसों की टेंशन के कारण चाहकर भी उन्हें प्लान कैंसिल करना पड़ रहा है।
लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको उन देशों की लिस्ट बताते हैं जहां आप महज 40 रुपये में विदेश यात्रा पूरी कर सकते हैं। लेकिन इस ट्रिप को प्लान करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। पैसे बचाने के लिए किस होटल में ठहरें, कहां खाना खाएं? सभी जानकारी आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे।
थाईलैंड

इस लिस्ट में हम सबसे पहला नाम थाईलैंड का लेंगे, क्योंकि हाल ही में थाई सरकार ने भारतीयों के लिए देश में वीजा फ्री की सुविधा उपलब्ध करवाई है। साथ ही, नए साल का जश्न बनाने के लिए यह जगह बेस्ट है। यह देश खूबसूरत होने के साथ-साथ सस्ता भी है, इसलिए ही हर साल भारतीय सबसे ज्यादा ट्रैवल करते हैं।
लोगों को यहां की नाइट लाइफ बहुत पसंद आती है। साथ ही, एक से एक स्वादिष्ट व्यंजन यहां आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेता है। थाईलैंड में दुनिया के कुछ बेहतरीन समुद्र तट हैं, जहां आप शांति के कुछ पल बिता सकते हैं। विदेश जाने के लिए यह जगह ज्यादा किफायती है।
- रहने के लिए आप होटल की बजाय गेस्ट हाउस का चयन कर सकते हैं। यह आपको 1000 तक में मिल जाएंगे। लेकिन आपको इसे दूसरे लोगों के साथ शेयर करना होगा।
- दिल्ली से थाईलैंड की फ्लाइट टिकट- आपको 10000 से 12000 रुपये में मिल जाएगा।
- इस तरह आप थाईलैंड ट्रिप 35000 रुपये में पूरा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Year Beginner 2024: पहाड़ों पर नहीं भारत के इन बीच पर बनाएं नए साल का जश्न, यहां पार्टी होती है सबसे शानदार
मलेशिया

अपनी भव्य और खूबसूरत इमारतों के लिए मशहूर यह देश सस्ती यात्राओं के लिए मशहूर है। अगर आप यहां पहुंचने के लिए स्मार्ट तरीके से फ्लाइट टिकट बुक करते हैं। कई क्रेडिट कार्ड पर विदेश फ्लाइट लेने पर बड़ी छूट दा जाती है। इसलिए आपको फ्लाइट टिकट सस्ती पड़ जाएगा।
- आपको 10000 रुपये तक में आसानी से फ्लाइट मिल जाएगी। ध्यान रखें कि आप होटल महंगा न लें। 2000 रुपये तक में आपको यहां होटल मिल जाएंगे।
- आप मलेशिया का पूरा ट्रिप 40,000 में पूरा कर सकते हैं। हाल ही में मलेशिया ने भी 1 दिसंबर से भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश कर दिया है।
श्रीलंका

भारत से श्रीलंका की यात्रा 35,000 रुपये में पूरी की जा सकती है। अगर आप होटल और खरीदारी पर खर्चा न करें। श्रीलंका भारत से सबसे सस्ती विदेश यात्राओं में से एक है। यह जगह सुंदर नजरों और संस्कृति का घर है जो काफी हद तक भारत जैसा है।
भारत से सस्ती विदेश यात्राओं की उम्मीद कर रहे हैं, तो नए साल पर तुरंत इसकी तैयारी कर लें। यहां वातावरण में चाय के बागानों की खुशबू, फर्श पर हरे-भरे पत्ते और स्वादिष्ट व्यंजन आपका मन मोह लेंगे।
- दिल्ली से श्रीलंका के लिए टिकट आपको 10000 से 12000 रुपये में आसानी से मिलेगा।
- आप यहां 1500 तक के होटल बुक कर सकते हैं।
- खाने-पीने के लिए आप लोकल मार्केट में जाएं।
- श्रीलंका ने भी इसी साल भारतीयों के लिए वीजा फ्री की सुविधा दी है।
इसे भी पढ़ें- Honeymoon Destinations: विंटर में हनीमून के लिए बेस्ट है नॉर्थ ईस्ट इंडिया की ये बेहतरीन जगहें
कंबोडिया

भारत से यहां तक की यात्रा आप 25,000 रुपये में कर पाएंगे। लेकिन आप फ्लाइट टिकट पहले ही बुक कर लें। यह देश भारतीयों के लिए सबसे सस्ते अंतरराष्ट्रीय देशों में से एक है। आप प्रति दिन 2000 रुपये के बजट पर कंबोडिया में यात्रा कर सकते हैं। बस आप खाने के लिए किसी रेस्टोरेंट में प्रवेश न करें। क्योंकि यह आपको बेहद महंगा पड़ सकता है।
वियतनाम
वियतनाम भारत और चीन के बीच एक और पर्यटन स्थल है, जो बजट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए किफायती है। ऐतिहासिक वास्तुकला, प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन समुद्र तट और स्वादिष्ट भोजन के साथ, यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। वियतनाम में कई मंदिर, पगोडा और अन्य पवित्र स्थान हैं। पैसे बचाने के लिए आप स्ट्रीट फूड खाने का आनंद ले सकते हैं।
- दिल्ली, मुंबई से लगभग 18000 रुपये आपको फ्लाइट की टिकट लगेगी। (इन जगहों पर होती है न्यू ईयर की धमाकेदार पार्टी)
- रहने के लिए आप होम स्टे में जा सकते हैं। 500 रुपये में भी यह आपको मिल सकता है।
भूटान
भारत से भूटान की यात्रा आप 35,000 रुपये में कर सकते हैं। नए साल के लिए यह जगह बेस्ट है। इस सुंदर देश को 'थंडर ड्रैगन की भूमि' भी कहा जाता है। यह भारत से सबसे सस्ती विदेश यात्राओं में से एक है। यहां के लिए आपको फ्लाइट 9000 से 10000 रुपये में मिल जाएगा।
ध्यान दें कि आप होटल की बजाय होम स्टे रहने के लिए चूज करें। अगर आप एक हफ्ते के लिए जा रहे हैं, तो स्थानीय सिम कार्ड लेने अच्छा विकल्प होगा। इससे भूटानी यात्रा के दौरान अपनों से जुड़े रहना अधिक परेशानी मुक्त हो सकता है। होटल आपको 1500 से 2000 रुपये में मिल जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।