Gujarat's unique Modhera Sun temple: इस मंदिर में सूर्य भगवान भी करते हैं अभिषेक, इस दौरान आप भी पहुंचे दर्शन करने

देशभर में ऐसे कई मंदिर हैं, जिसका इतिहास कई सालों पुराना है। आज के इस आर्टिकल में हम जिस मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं, यह मंदिर 1000 साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां सबसे पहले सूर्य की किरण पड़ती है।
इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इस मंदिर का नाम भी सूर्य मंदिर ही है। यह मंदिर अंतरिक्ष के रहस्यों और सूर्य-पृथ्वी के अनोखे रिश्ते को दर्शाता है। माना जाता है कि जब इस मंदिर में सूर्य भगवान अभिषेक करते हैं, तो इस दौरान यहां जाना शुभ होता है।
कहां स्थित यह अनोखा मंदिर

गुजरात के पाटन जिले में बना मोढेरा का यह सूर्य मंदिर एक खास लोकेशन पर स्थित है। मंदिर पुष्पावती नदी के किनारे बना है। नदी के किनारे होने के बावजूद यहां, सूर्य की किरणें रोज नहीं पड़ती। बताया जाता है कि इस मंदिर को 1026 में सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम ने बनवाया था।
- निकटतम रेलवे स्टेशन- मंदिर के निकटतम मेहसाणा जंक्शन है, जो मोढेरा सूर्य मंदिर से लगभग 28 किमी दूर है और पहुंचने में लगभग 40 मिनट लगते हैं।
- निकटतम हवाई अड्डा- अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं, तो अहमदाबाद में स्थित हवाई अड्डे के लिए टिकट ले सकते हैं। हवाई अड्डा मोढेरा सूर्य मंदिर से लगभग 95 किमी की दूरी पर स्थित है। मंदिर पहुंचने में आपको करीब 2 घंटे का समय लगेगा।
- दूर-दूर से लोग गुजरात के फेमस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें- समुद्र में डूब जाता है यह अनोखा मंदिर, दर्शन करने के लिए लगी रहती है भीड़
कब पड़ती है यहां सूर्य की किरणें
View this post on Instagram
इस मंदिर के गर्भगृह में सूर्य की किरण सिर्फ ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) और सोलर इक्विनॉक्स के दिन यहां लोगों की भारी भीड़ जमा होती है। यहां मंदिर में एक कुंड है, जहां संक्रांति के अवसर पर नहाना शुभ होता है। हर साल संक्रांति के अवसर पर यानी सूर्य के राशि बदलने पर सूर्य कुंड के पानी से स्नान करने लोग आते हैं। यह गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Ayodhya Dham Ram Mandir: अयोध्या की तरह गुजरात के इस राम मंदिर की भी हो रही है चर्चा, जानें क्या है यहां ऐसा खास
मंदिर की खासियत

मंदिर में कुल 52 स्तंभ हैं। ये 52 स्तंभ साल के 52 हफ्तों को दर्शाते हैं। मंदिर की दीवारों पर आपको देवी-देवताओं अनोखे चित्र देखने को मिलेंगे, जो बेहद सुंदर लगते हैं। मंदिर का हर खंभा एक अलग इतिहास को दर्शाता है, रामायण और महाभारत के प्रसंगों को भी आप इन दीवारों पर देख और पढ़ सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik, meinbhiphotographer_insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।