Munjya फिल्म में नजर आ रहे खूबसूरत गांव का देखना है नजारा, तो दोस्तों के साथ इस तरह प्लान करें ट्रिप

7 जून को रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' को लोग अभी भी बहुत प्यार दे रहे हैं। इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में भले ही कहानी एक मुंजा नाम के बच्चे पर है, जो पेड़ पर रहता है। लेकिन लोगों को फिल्म की कहानी के साथ-साथ शूटिंग लोकेशन भी बहुत पसंद आया है।
मूवी में दिखाई गई लोकेशन, जिसमें साफ सुथरे वातावरण और हरे-भरे पेड़ों से घिरा जंगल लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है। हर कोई फिल्म में दिखाए गए गांव और लोकेशन पर जाना चाहता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फिल्म में नजर आई जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
इन जगहों पर हुई है फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग कोकण क्षेत्र में हुई है। कोंकण 720 किमी लंबा समुद्र तट है, जो हरियाली, गहरी घाटियां और वॉटरफॉल्स से घिरा हुआ है।
इस समय मानसून की शुरुआत हो गई है, तो यह जगह बारिश की वजह से और भी ज्यादा सुंदर हो गई। मुंबई और पुणे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यहां घूमने जाना सबसे अच्छा ऑप्शन होगा। दोस्तों के साथ आप 2 दिनों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
View this post on Instagram
माना जाता है कि राज्य में सबसे पहले मानसून कोंकण में प्रवेश करता है। इस साल कोंकण में मानसून दो दिन पहले ही आ गया था। तटीय क्षेत्रों में वर्षा अधिक होती है, इसलिए ट्रिप प्लान करते हुए जरूरी चीजें साथ लेकर जाएं। यह महाराष्ट्र में दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है।
इसे भी पढ़ें- मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
कोकण में घूमने के लिए जगह

- आप काशीद, दापोली, दिवेआगर बीच, गणपतिपुले, अलीबाग,हरनाई, रत्नागिरी और महाड जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
- फिल्म में दिखाया गया समुद्र तट भी कोकण का ही बताया गया है। फिल्म में नजर आ रहे जंगल का नजारा भी कोकण रीजन का ही बताया गया है।
- आप यहां अपने दोस्तों के साथ बाइक पर ट्रिप प्लान करें। बारिश के मौसम में आप ट्रेकिंग से बचें। लेकिन मानसून में घूमने के लिए यह महाराष्ट्र में सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
- अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं, तो कंकावली रेलवे स्टेशन तक के लिए टिकट लें। यह 49 किलोमीटर दूर स्थित है।
- कोंकण देश के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसलिए आप आसानी से सड़क मार्ग से यहां पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Historical Tours: महाराष्ट्र में घूमने के लिए ढूंढ रहे हैं अच्छी जगहें, इन सुंदर ऐतिहासिक स्थलों का नजारा देखने जरूर जाएं
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik, Abhay Verma_insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।