Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:53 PM IST

मानसून में महाराष्ट्र के औरंगाबाद घूम आएं, यहां जानें पहुंचने से लेकर सस्ते में स्टे करने और घूमने की बेस्ट जगहें

Aurangabad Trip: अगर आप भी मानसून में महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार औरंगाबाद पहुंचा जाएं। आइए जानते हैं औरंगाबाद पहुंचने से लेकर स्टे करने और घूमने की शानदार जगहों के बारे में।
Updated:- 2025-07-03, 19:26 IST
image

Aurangabad Best Places: औरंगाबाद, महाराष्ट्र का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। औरंगाबाद, महाराष्ट्र का प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है और साल 2010 में सरकार ने इसे महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी के रूप में भी घोषित किया था। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ कई प्राचीन और ऐतिहासिक जगहों के लिए जाना जाता है। मानसून में औरंगाबाद की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए मानसून में यहां देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी मानसून में औरंगाबाद घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ इस तरह से शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

औरंगाबाद कैसे पहुंचें?

देश के किसी भी कोने से औरंगाबाद पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप हवाई मार्ग से लेकर ट्रेन और महाराष्ट्र के किसी भी शहर से बस के द्वारा भी पहुंच सकते हैं।

  • ट्रेन से औरंगाबाद कैसे पहुंचें:- ट्रेन से औरंगाबाद पहुंचना बहुत ही आसान है। औरंगाबाद में खुद का रेलवे स्टेशन है, जो कई बड़े शहरों, जैसे- मुंबई, पुणे, दिल्ली या जयपुर रेलवे स्टेशन से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, पास में स्थित चिखलथाना रेलवे स्टेशन या मुकुंदवाड़ी रेलवे स्टेशन से टैक्सी या कैब लेकर भी औरंगाबाद पहुंच सकते हैं।
  • फ्लाइट से औरंगाबाद कैसे पहुंचें:- ट्रेन के अलावा, आप हवाई यात्रा के माध्यम से भी औरंगाबाद पहुंच सकते हैं। दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर आदि कई बड़े शहरों से औरंगाबाद के लिए फ्लाइट्स हैं। दिल्ली से औरंगाबाद फ्लाइट का किराया करीब 4-5 हजार के बीच होता है। मुंबई एयरपोर्ट से औरंगाबाद की दूरी करीब 326 किमी है।
  • सड़क मार्ग द्वारा:- औरंगाबाद, महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों से भी जुड़ा हुआ है। मुंबई, पुणे और नासिक जैसे शहर से औरंगाबाद के लिए नियमित समय पर बसें चलती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: मानसून में महाराष्ट्र के इस अद्भुत और मनमोहक हिल स्टेशन घूम आएं, जीवन गुलजार हो जाएगा

औरंगाबाद में स्टे करने की जगहें

hotel in aurangabad

यह हम सभी जानते है कि औरंगाबाद महाराष्ट्र का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां देशी से लेकर विदेशी पर्यटक मानसून में घूमने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए यहां पर्यटकों को आसानी होटल, विला या रिसॉर्ट मिल जाते हैं।
औरंगाबाद में आप होटल नटराज रेलवे स्टेशन, होटल प्रेमताल, होटल जेपी इंटरनेशनल, टीबो विला इन औरंगाबाद, जिंजर औरंगाबाद और होटल मोदी सम्राट में बहुत कम रुपये में कमरे मिल जाते हैं। कई होटल्स में खाने-पीने की भी सुविधा मिल जाती है। होटल करीब 800-1200 रुपये के बीच में मिल जाते हैं।

औरंगाबाद में क्या-क्या खाएं?

traditional-dishes-from-maharashtra

औरंगाबाद अपनी खूबसूरती के साथ-साथ खाने-पीने के मामले में भी आगे रहता है। यह आप महाराष्ट्रीयन फूड से लेकर, साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन और विदेशी व्यंजनों का भी स्वाद चख सकते हैं। औरंगाबाद में मुगलई और हैदराबादी व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। औरंगाबाद में आप गावरान चिकन और पूरन पोली का स्वाद चखना न भूलें। औरंगाबाद में 200-300 रुपये में भरपेट खाना खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: महज 22 हजार में 8 ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन, IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज में घूमने से लेकर खाने-पीने की सुविधा है फ्री

औरंगाबाद में घूमने की जगहें

aurangabad best places to visit

औरंगाबाद में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। कुछ जगहों पर तो हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

मुख्य आकर्षण-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@trawell.in

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।