India Monsoon Travel 2023: इस मानसून चलें भारतीय राज्यों के एक यादगार सफर पर

Best Places To Visit In Monsoon: मानसून के मौसम में दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत और पूर्व भारत के लेकर पश्चिम भारत के लोग घूमने का मौका कभी भी छोड़ते नहीं है। जैसे ही मानसून दस्तक देता है वैसे ही लोग अपनी-अपनी सवारी से घूमने के लिए निकल जाते हैं।
मानसून में कोई पहाड़ों में घूमने पहुंच जाता है, तो कोई समुद्र के किनारे तो कोई लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाता है। जून के पहले ही सप्ताह में दक्षिण भारत राज्य केरल में मानसून का दस्तक पहुंच जाता है। धीरे-धीरे मानसून भारत के अलग-अलग प्रान्तों में पहुंचता है और लोग भी घूमने तैयारी में जुट जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी हर राज्य की कुछ शानदार जगहों के बारे में जानना चाहते हैं जहां मानसून में घूमने का बेहतरीन लुत्फ उठा सकें, तो फिर इस आर्टिकल में हर समय आपको कुछ नई जानकारी मिलती रहेगी।
मानसून में कर्नाटक घूमने की बेहतरीन जगहें

मानसून के समय कर्नाटक में घूमने की एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर हर रोज हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। कर्नाटक की इन जगहों पर देश के कोने-कोने से लोग मानसून में मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
- कूर्ग-मानसून के समय कर्नाटक में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले कूर्ग का नाम लिया जाता है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
- गोकर्ण-गोकर्ण अपनी बेहतरीन खूबसूरती के लिए सिर्फ राज्य में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में फेमस है। समुद्र तट के किनारे मौजूद यह शहर मानसून के समय बेहतरीन दृश्यों को प्रस्तुत करता है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली को मिला तिमारपुर झील का तोहफा, इस महीने से कर सकेंगे सैर सपाटा
मानसून में तमिलनाडु घूमने की बेहतरीन जगहें

मानसून केसमय तमिलनाडु में घूमने की एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर हर रोज हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। तमिलनाडु की इन जगहों पर देश के कोने-कोने से लोग मानसून में मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
- ऊटी-तमिलनाडु में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले ऊटी हिल स्टेशन का नाम जरूर लिया जाता है। यहां मानसून के अलावा हर महीने में लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
- चेन्नई-तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई मानसून में घूमने के लिए एक बेस्ट शहर है।यहां मौजूद समुद्र तट के किनारे मानसून में हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
- कुन्नूर-अपनी खूबसूरती के लिए दक्षिण भारत से लेकर देश के अन्य हिस्सों में फेमस कुन्नूर मानसून में घूमने के लिए एक बेहद ही शानदार जगह है। यहां मौजूद चाय के बागानों में हर दिन हजारों लोग घूमने पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की यह अद्भुत जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
मानसून में केरल घूमने की बेहतरीन जगहें

मानसून के समय केरल में घूमने की एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर हर रोज हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। केरल की इन जगहों पर देश के कोने-कोने से लोग मानसून में घूमने के लिए पहुंचते हैं।
- अल्लेपी-मानसून में केरल घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले अल्लेपी का नाम जरूर लिया जाता है। समुद्र तट पर मौजूद अल्लेपी अपनी सुंदरता के लिए विश्व भर में फेमस है। यहां मौजूद बैक वाटर सबसे लोकप्रिय स्थानों में एक है।
- मुन्नार-केरल में मौजूद सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन की बात होती है तो सबसे पहले मुन्नार का नाम जरूर लिया जाता है। मुन्नार की हसीन वादियों में मानसून के समय घूमने का एक अलग ही मजा होता है। मानसून में हर तरफ बादल ही बादल होता है।
- वायनाड-केरल का वायनाड मानसून में घूमने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां मौजूद खूबसूरत झरना और बैक वाटर इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।
मानसून का दक्षिण भारत में दस्तक

वैसे तो आमतौर पर 1 जून को केरल में मानसून पहुंच जाता है और फिर 15 जुलाई तक पूरे देश में मानसून का असर दिखाई देना लगता है। इस बार केरल में 1 जून से एक सप्ताह बाद मानसून पहुंचा। जैसे ही केरल में मानसून पहुंचता है लोग बारिश का मजा उठाने के लिए लोकप्रिय जगहों पर पहुंचने भी लगते हैं। धीरे-धीरे मानसून देश के अलग-अलग हिस्से में बहुत जल्द पहुंचने वाला है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
- भारत में मानसून सबसे पहले कहां आता है?
- मानसून भारत के केरल के तटीय राज्य के पश्चिमी घाटों को हिट करता है।
- दक्षिण भारत का प्रसिद्ध स्थान कौन सा है
- कूर्ग हिल स्टेशन दक्षिण भारत में घूमने वाली प्रमुख जगहों में से एक है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।