बौद्ध मठों में बिताएं कुछ सुकून भरे पल, जानिए क्या है मोनस्ट्री स्टे ट्रैवलिंग का नया ट्रेंड?

भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए आप मॉनेस्ट्री स्टे चुन सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको एक नए ट्रैवल ट्रेंड के बारे में बताएंगे, जहां लोग होटलों के बजाय लद्दाख, सिक्किम और हिमाचल के बौद्ध मठों में रहकर मानसिक शांति और सुकून पाते हैं।
Updated:- 2026-11-03, 20:27 IST
image

भागदौड़ भरी जिंदगी और ऑफिस के तनाव से राहत पाने के लिए लोग अक्सर मानसिक शांति की तलाश में ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें कुछ पल सुकून और राहत मिल सके। आमतौर पर लोग हिल स्टेशनों का रुख करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से ट्रैवलिंग का एक नया और अनोखा ट्रेंड बहुत ज्यादा चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं मॉनेस्ट्री स्टे ट्रेंड की।

अब ट्रैवलर्स क्लब और महंगे रिसॉर्ट्स की भागदौड़ भरी दुनिया से दूर लद्दाख, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश जैसी खूबसूरत वादियों में बने बौद्ध मठों में कुछ दिन बिताना पसंद कर रहे हैं। जी हां, इन पवित्र और शांत मठों में रहना केवल एक आम वेकेशन नहीं, बल्कि खुद से जुड़ने और मानसिक सुकून पाने का एक बेहतरीन जरिया है। आइए जानते हैं क्या है मॉनेस्ट्री स्टे और इसका इतना क्रेज क्यों बढ़ रहा है?

Story Pin image

क्या है मॉनेस्ट्री स्टे और क्यों बढ़ रहा है इसका क्रेज?

मॉनेस्ट्री स्टे ट्रैवलिंग की दुनिया का एक ऐसा रूप है, जो लग्जरी से ज्यादा स्पिरिचुअल पीस के लिए जाना जाता है। इस ट्रेंड के तहत पर्यटक होटलों में रुकने के बजाय देश के प्रसिद्ध बौद्ध मठों के गेस्ट हाउस या कमरों में रुकते हैं।

यहां आने वाले लोग सुबह की मॉर्निंग प्रेयर, मेडिटेशन, योग और मठ के भिक्षुओं के साथ सात्विक भोजन का आनंद लेते हैं। वाई-फाई और सोशल मीडिया की दुनिया से दूर यह ट्रेंड आपको अपनी आंतरिक ऊर्जा के करीब लाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से महज 5 हजार में घूम आएं मैक्लॉडगंज, इस तरह बनाएं बजट

भारत में मॉनेस्ट्री स्टे के लिए 4 सबसे खूबसूरत जगहें

अगर आप भी मानसिक शांति और प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव करना चाहती हैं, तो भारत की इन बेहतरीन जगहों पर जाकर मॉनेस्ट्री स्टे का मजा ले सकती हैं-

  • लद्दाख में हेमिस, थिकसे और डिस्कित जैसे कई प्रसिद्ध मठ हैं। यहां के कमरों में रहकर आप बौद्ध दर्शन और संस्कृति को बहुत करीब से देख और समझ सकती हैं।
  • लद्दाख के अलावा आप सिक्किम भी जा सकती हैं। यहां पेलिंग का पेमायांगत्से मठ और रूमटेक मठ अपनी अद्भुत शांति और चारों तरफ फैली हरियाली के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।
  • आप चाहें तो हिमाचल प्रदेश के मठों का भी रुख कर सकती हैं। धर्मशाला और मैक्लॉडगंज के बौद्ध मठों में पर्यटकों के ठहरने की शानदार व्यवस्था है, जहां आप तिब्बती संस्कृति को गहराई से समझ सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश का कुल्लू दशहरा कैसे मनाया जाता है? जानिए इस विश्व प्रसिद्ध उत्सव की अनोखी परंपरा और इतिहास

Story Pin image

निष्कर्ष:अगर आप भी भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ पल सुकून के बिताना चाहती हैं और मानसिक तनाव से बचना चाहती हैं, तो इस मॉनेस्ट्री स्टे ट्रेंड को जरूर आजमाएं। ऊपर बताई गई इन खूबसूरत जगहों पर जाकर आप मठों में कुछ दिन बिता सकती हैं, जो आपको तनाव से दूर सच्ची मानसिक शांति देने में बहुत मदद करेंगे। उम्मीद है यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

image credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।