Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:40 PM IST

मथुरा-वृंदावन से लेकर दिल्ली तक, जानें हरियाली तीज पर कहां होने जा रहा है झूला उत्सव?

अगर आपको भी हरियाली तीज के मौके पर घर से बाहर निकलकर कुछ अलग अनुभव करना है, तो आपके शहर में होने जा रहे इन झूला उत्सव में शामिल होने जा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-07, 19:04 IST
mathura vrindavan to delhi hariyali teej jhua utsav locations in india

इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाने वाली है। यह पर्व महिलाओं के सबसे खास त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं श्रृंगार करती हैं और झूला झूलते हुए लोकगीत गाती हैं। सावन के महीने में गांवों से लेकर शहरों तक कई जगहों पर झूला उत्सव का आयोजन होता है। कहीं बगीचों में झूले लगाए जाते हैं, तो कहीं मंदिर परिसरों में खास कार्यक्रम होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहं इस साल झूला उत्सव मनाया जाएगा।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होने वाला झूला उत्सव

अगर इस साल हरियाली तीज का असली अनुभव करना है, तो वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंच जाएं। यहां होने वाला झूला उत्सव पूरे देश में फेमस है। हरियाली तीज के दिन प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को सोने के झूले में बिठाया जाता है। ऐसा पूरे साल में केवल एक ही बार होता है, इसलिए यह उत्सव सबसे खास माना जाता है। इस दिन मंदिर का माहौल भी आकर्षक होता है, क्योंकि पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाता है।

कैसे पहुंचें?

  • मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 12 से 13 किमी है।
  • रेलवे स्टेशन से ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी लेकर आप पहुंच सकती हैं। यहां पहुंचने में लगभग 20-30 मिनट का समय लगेगा।
  • दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए सड़क मार्ग से लगभग 3 से 4 घंटे में वृंदावन पहुंचा जा सकता है।

Banke Bihari Jhulan Utsav

जयपुर में झूला उत्सव

हरियाली तीज पर इस साल 15 और 16 अगस्त को शाम करीब 5:00 या 5:35 बजे के बाद तीज माता की शाही सवारी निकाली जाने वाली है। इसमें सजे-धजे हाथी, ऊंट, घोड़े और लोक कलाकार शामिल होते हैं। इस दौरान आपको शहर में जगह-जगह झूला उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। शहर के बड़े पार्क और मंदिरों में रंग-बिरंगे झूले लगाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत के इस मंदिर में बिना घंटियों के होती है भव्य आरती, जानें लोकेशन

कैसे पहुंचे?

  • निकटतम रेलवे स्टेशन- जयपुर जंक्शन
  • मंदिर तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से कैब, ऑटो और बस आसानी से मिल जाती है।
  • निकटतम एयरपोर्ट- जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • दिल्ली से आ रही हैं, तो बस या कैब से पहुंचने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लग जाएगा।

Hariyali Teej celebration

दिल्ली में झूला उत्सव

दिल्ली में इस मौके पर कई मंदिरों, धार्मिक संस्थानों और सांस्कृतिक संगठनों में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लाडली जी का बड़ा मंदिर, हरियाली तीज पर घूमने के लिए सबसे खास माना जाता है। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर और श्री जगन्नाथ मंदिर में भी झूला उत्सव का आयोजन होता है। इन जगहों पर मेहंदी प्रतियोगिता, लोकगीत, नृत्य और तीज उत्सव का भी आयोजन होता है।

कैसे पहुंचे?

  • नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से इन मंदिरों तक पहुंचना आसान है।
  • निकटतम एयरपोर्ट- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान के इन मंदिरों को क्यों माना जाता है चमत्कारी? जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

अगर आप हरियाली तीज का त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रखना चाहती, तो झूला उत्सव का हिस्सा बनने जा सकती हैं। मथुरा-वृंदावन, जयपुर और दिल्ली जैसी जगहों पर आपको तीज की सांस्कृतिक रौनक देखने को मिलेगी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific, gemini

FAQ
मथुरा-वृंदावन का झूला उत्सव क्यों खास माना जाता है?
बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सोने के झूले पर विराजमान किया जाता है।
जयपुर में तीज यात्रा कहां से शुरू होगी?
यह भव्य शोभायात्रा शहर के City Palace से शुरू होकर त्रिपोलिया बाजार और छोटी चौपड़ तक जाती है।
हरियाली तीज पर झूला उत्सव देखने जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
त्योहार के दौरान भीड़ अधिक रहती है, इसलिए सुबह जल्दी पहुंचें और कार्यक्रम का सही समय चेक कर लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।