देखिए मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की कैलिफोर्निया में मस्ती करते हुए तस्वीरें

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इन दिनों कैलिफोर्निया में घूम रही हैं और उनकी इस ट्रिप की तस्वीरें देख आपका उनका एक नया ही चेहरा दिखाई देगा। मानुषी मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अपने फैंस के साथ अपने घूमने की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
इन दिनों मानुषी छिल्लर ने अपनी कैलिफोर्निया ट्रिप की तस्वीरें शेयर की है जिन्हें देख उनके बोल्ड लुक का अंदाजा होता है। दरअसल मानुषी अपने 'ब्यूटी विद पर्पज' कैंपेन के लिए अमेरिका गई हुई हैं। यहां पर उनका ग्लैजमरस अवतार देखने को मिल रहा है। अमेरिका में अपने एक से बढ़कर एक लुक्सै की बदौलत मानुषी छिल्लर सबको अपना दीवाना बना रही हैं। The Ellen Show के सेट से लेकर वो जहां भी गईं मानुषी का स्टा इल सुर्खियों में बना रहा।
तो चलिए आपको दिखाते हैं मानुषी छिल्लर की कैलिफोर्निया की कुछ तस्वीरें।
Image Courtesy: Manushi_chhillar/Instagram
मानुषी छिल्लर का कैलिफोर्निया ट्रिप
मानुषी छिल्लर कैलिफोर्निया में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही थीं। उनकी कैलिफोर्निया की तस्वीरें देख यही लग रहा है कि वो वहां की हर एक लोकेशन को बहुत ज्यादा एंजॉय कर रही थीं। बता दें कि मानुषी अपने 'ब्यूटी विद पर्पज' कैंपेन के लिए अमेरिका गई हुई हैं। इस कैंपन में मानुषी ने सुनैना खेरा द्वारा डिजाइन किया हुआ लेपर्ड प्रिंट ब्लेजर पहना हुआ है। साथ ही उन्होंंने अपने इस लुक को ब्लैमक बूट्स और सनग्ला्सेज से कम्पललीट किया हुआ है। इस लुक के लिए शीफा गिलानी उनकी स्टा इलिस्ट थीं।
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मानुषी ने डिजाइनर सुनैना खेरा के अलावा डिजाइनर अर्पिता मेहता की इस फ्लोरल स्कर्ट और रफल्डो स्ट्रिप्डट ड्रेस, डिजाइनर निखिल थांपी द्वारा डिजाइन किए गए कटआउट बैक ब्लैक ब्लेरजर, वाइट शर्ट और ब्लैक फ्लेयर्ड ट्राउजर भी पहना था।
Image Courtesy: Manushi_chhillar/Instagram
मानुषी को लेकर कुछ समय पहले ये अफवाह थी कि वो करण जौहर की फिल्म में काम करेंगी लेकिन बाद में डायरेक्टर द्वारा इस खबर को खारिज कर दिया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान मानुषी छिल्लर ने फिल्म के बारे में पूछे जाने पर कहा था, “अभी मैंने अपना कॉलेज पूरा नहीं किया है। मैं कुछ ना कुछ रोज सीख रही हूं।“
यहां बता दें कि मानुषी ने 17 साल की उम्र में ही मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया था। इससे पहले उन्होंने फेमिना मिस इंडिया पेजेंट का खिताब भी जीता था। उनके इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Image Courtesy: Manushi_chhillar/Instagram
कैलिफोर्निया ट्रेवल टिप्स
अगर आप ढेर सारे विंटर स्पोर्ट्स के साथ खूबसूरत पहाड़ियों, मनमोहक अल्पाइन बस्तियों और नेचरल ब्यूटी के मजे लेना चाहती हैं तो कैलिफोर्निया से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती है। कैलिफोर्निया में गिरती हुई बर्फ के बीच आप फैट टायर बाइकिंग, स्नोशू ट्रैक और क्रॉस कंट्री स्कीइंग का भी मजा ले सकती हैं।
कैलिफोर्निया अपनी खूबसूरती और विंटर स्पोर्ट्स के लिए फेसम है। आप यहां स्कीइंग, स्नोशूइंग, स्नोबोर्डर जैसे तमाम गेम्स का लुत्फ उठा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।