मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हैं बेहद खास जिन्हें देखना चाहेंगी आप बार-बार

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इन्हें एक बार देखने के बाद आप बार-बार देखना चाहेंगी।
Updated:- 2018-07-25, 12:25 IST
manushi chhillar bold photoshoot

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इन्हें एक बार देखने के बाद आप बार-बार देखना चाहेंगी। दरअसल मानुषी छिल्लर ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

मानुषी की इन तस्वीरों को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कुछ फैंस मानुषी की तस्वीरों को क्यूट तो कुछ बोल्ड बता रहे हैं। मानुषी के फैंस इन तस्वीरों पर लाइक के साथ-साथ कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। 

manushi chhillar bold photoshoot

मानुषी हैं क्यूटनेस और हॉटनेस का कॉम्बो

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें देख फैंस यही कह रहे हैं कि वो क्यूटनेस और हॉटनेस का कॉम्बो हैं। इस फोटोशूट में मानुषी ने वन पीस ड्रेस पहनी हुई है, व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस के साथ खुले बालों और हाई हील्स में मानुषी से नजरें हटाना जरा मुश्किल सा हो रहा है। वैसे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न मानुषी हर ड्रेस में परफेक्ट नजर आती हैं। 

Read more: 2017 की Miss World मानुषी छिल्लर के बारे में ये दिलचस्प बातें, जानिए

manushi chhillar bold photoshoot

यहां आपको बता दें कि मिस इंडिया बनने के बाद से ही मानुषी अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर काफी लाइमलाइट में आ गई थी। इसके बाद जब से मानुषी 17 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब एक बार फिर से भारत में लाई हैं तभी से उनके चाहनों वालों की गिनती बढ़ गई है। 

manushi chhillar bold photoshoot

मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर ही वो अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यहां बता दें कि हाल ही में मानुषी ने रणवीर सिंह के साथ एक ब्रांड का विज्ञापन शूट किया था जिसे सोशल मीडिया पर भी काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

मानुषी बॉलीवुड में मचा देंगी धमाल 

सुष्मिता सेन से लेकर ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता तक बॉलीवुड में ब्यूटी पेजेंट्स से आकर चमकने वाले ढेर सारे सितारे हैं और अब इसमें नया नाम जुड़ने वाला है मानुषी छिल्लर का। ऐसा कहा जा रहा है कि मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं और हमें इस बात की पूरी उम्मीद है कि मानुषी बॉलीवुड में भी धमाल मचा देंगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।