Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:03 AM IST

Manali Trip Plan: मुंबई वालों को मनाली घूमना नहीं पड़ेगा महंगा, अगर यात्रा करते हुए इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान

मनाली भारत का एक बड़ा टूरिस्ट प्लेस है। यहां घूमने के लिए अगर आपने ट्रिप प्लान नहीं किया, तो यहां की यात्रा आपको महंगी पड़ सकती है।
Updated:- 2024-11-30, 17:36 IST
mumbai to manali budget trip plan tips under 10000 budget

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में मनाली पहले स्थान पर है। ऐसा इसलिए,  क्योंकि मनाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बाजारों , वातावरण और कई अन्य चीजों के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों का मौसम मनाली के लिए और भी ज्यादा भी खास है। यही कारण है कि लोग यहां सबसे ज्यादा सर्दियों में घूमने जाते हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण बर्फ गिरना भी हो सकता है। दिसंबर से जनवरी के बीच में मनाली में बहुत ज्यादा बर्फ पड़ती है। ऐसे में सड़कें, घर और पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ढक जाते हैं। कई लोग इसी सुंदर नजारों को देखने के लिए मुंबई से ट्रिप प्लान करते हैं। अगर आप भी मुंबई से कम बजट में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मुंबई से मनाली जाने वाले लोग इन बातों का रखें ध्यान

mumbai to manali budget trip plan tips under 10000 budget

  • नवंबर और दिसंबर के शुरुआती महीनों में मनाली में आपको उतनी भीड़ देखने को नहीं मिलेगी, जितनी आपको जनवरी में मिलेगी। जनवरी के महीने में मनाली में बर्फ ज्यादा गिरती है, इसलिए लोग उस समय मनाली घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। मनाली में घूमने के लिए अच्छी जगहों की भरमार है।
  • मनाली कम बजट में ट्रिप पूरा करने के लिए आपको सबसे पहले मुंबई से मनाली पहुंचने के लिए साधन का चुनाव करना होगा। आप बस या कार से यात्रा करने की बजाय ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। आपको मनाली के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। लेकिन आप हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप यहां से मनाली के लिए बस लें।
  • ध्यान रखें कि मनाली में घूमने के लिए आप कैब बुक करने की बजाय बस से घूमें। क्योंकि यह आपको सस्ता पड़ेगा।
  • कई लोग मनाली में जीप राइड या मोटर बाइक राइड पर बैठना पसंद करते हैं। लेकिन एक व्यक्ति के लिए इसका प्राइस 1500 से 2000 रुपये होता है। यह आपको केवल एक ही लोकेशन पर घुमाता है, इसलिए बेहतर है कि आप पैदल ही यात्रा करें। पैदल यात्रा करने पर आप मनाली की खूबसूरती को ठहर कर आसानी से देख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Old Manali: क्या आपने ओल्ड मनाली की इन शानदार जगहों का दीदार किया? ये जन्नत से कम नहीं

manali budget trip plan tips under 10000 budget

  • मनाली में ऊंचाई पर जाने के लिए रेंट पर खच्चर भी मिलते हैं, जो प्रति व्यक्ति 800 से 1000 रुपये लेते हैं। आप इसका प्रयोग भी कर सकते हैं।
  • मनाली में होटल की बुकिंग आप पहले ही ऑनलाइन कर लें, क्योंकि मनाली पहुंचकर होटल बुक करना आपको महंगा पड़ सकता है।
  • खाने के लिए आप छोटे ढाबे का चयन करें, क्योंकि यह आपको सस्ता पड़ेगा। इसके अलावा मनाली में आप मैगी पर ज्यादा पैसे खर्च न करें। क्योंकि एक प्लेट मैगी के आपको 100 से 150 रुपये देने होंगे।
  • मनाली में शॉपिंग करने से बचें, क्योंकि यहां हर सामान का रेट डबल है। कोशिश करें कि जरूरी कपड़े और सामान साथ लेकर जाएं।

इसे भी पढ़ें- 40 साल की उम्र से पहले घूम आए मनाली के ये 3 पहाड़, नहीं तो होगा दुख

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।