Famous Shiva Temples in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में भोलेनाथ के मंदिर पूरे देश में फेमस है। यहां के मंदिर न सिर्फ धार्मिक केंद्र के लिए माने जाते हैं, बल्कि खूबसूरती के मामले भी लोगों को आकर्षित करते हैं। यहां भोलेनाथ के मंदिर में जो आकर्षण आपको देखने को मिलेगा और जो उत्साह भक्तों में दिखता है, वह आप भुला नहीं पाएंगे। सावन में यहां का माहौल और भी ज्यादा आकर्षित हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश के 3 फेमस शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो आपको इन मंदिरों के दर्शन किए बिना वापस नहीं जाना चाहिए।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन- इस मंदिर में स्थित महादेव के शिवलिंग का रूप अनोखा है। यहां ज्योतिर्लिंग को खास तौर पर सजाया जाता है। तेजस्वी नेत्र, माथे पर सुशोभित मुकुट और उभरे हुए नयन-नक्श से आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। उनके मुख पर बनी आंखे इतनी ज्यादा आकर्षित लगती है जैसे वह भक्तों को निहार रहे हैं। यहां भोले बाबा की पूजा भी अनोखे तरीके से होती है। अगर आप यहां जा रही हैं, तो आरती में शामिल जरूर हों।
इसे भी पढ़ें- ऐसा शिव मंदिर जहां अपनी किस्मत खोलने के लिए लोगों को ताला लगाना पड़ता है, सावन में भक्तों की लगती हैं भीड़
यह मंदिर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के पवित्र तट पर स्थित है। इसलिए, यहां आपको एक तरफ जहां भोले बाबा के दर्शन का मौका मिलेगा, तो वहीं सुंदर नजारा भी देख पाएंगे। यहां भोले बाबा के नेत्र शांत और करुणामयी लगते हैं। अगर आप सावन में कहीं जाने का प्लान बना रही हैं, तो यहां आ सकती हैं। यहां आपको बोटिंग का भी मौका मिलेगा।
यहां भोले बाबा का विशाल मुख वाला आकर्षक मंदिर है। आप यहां आएंगी, तो आपको यहां मंदिर में भोले बाबा की मूर्ति अलग लगेगी। यहां आपको 8 मुख वाले भगवान देखने को मिलेंगे। ऐसा शिवलिंग आपने कहीं और नहीं देखा होगा। सावन में इस अनोखे मंदिर भीड़ ज्यादा होती है। लोग दूर-दूर से इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। यह भारत के फेमस शिव मंदिर में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- 10 हजार में वाराणसी टूर पैकेज, 4N/5D डीलक्स 2 एसी में घूमने के साथ मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।