Madhya Pradesh Hidden Villages: मध्य प्रदेश देश के सबसे प्रमुख और खूबसूरत राज्यों में से एक है। देश के मध्य में स्थित होने के चलते मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश को पर्यटन का केंद्र भी माना जाता है।
मध्य प्रदेश में ऐसी कई शानदार, ऐतिहासिक, धार्मिक और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि, विदेशी पर्यटक भी घूमने और मौज मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं, क्योंकि इस राज्य में हर मौसम में घूमने के लिए जगहें मौजूद हैं।
मध्य प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई लोग भोपाल, उज्जैन, इंदौर, पचमढ़ी, शिवपुरी, जबलपुर और पन्ना टाइगर रिजर्व जैसी चर्चित जगहों का ही जिक्र करते हैं, लेकिन इस राज्य में ऐसी भी जगह मौजूद है, जो आज भी सैलानियों की नजर से दूर है।
मध्य प्रदेश में स्थित मढ़ई एक ऐसा गांव है, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको मढ़ई गांव की खासियत और खूबसूरती के अलावा, आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मढ़ई गांव की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि यह अनदेखा गांव मध्य प्रदेश में कहां है। मढ़ई गांव, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित एक खूबसूरत और अद्भुत गांव है। मढ़ई गांव, नर्मदापुरम मुख्य शहर से करीब 52 किमी की दूरी पर मौजूद है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नर्मदापुरम जिला, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 124 किमी दूर है। इसके अलावा, छिंदवाड़ा से मढ़ई गांव करीब 172 किमी और इटारसी से महज 52 किमी दूर स्थित है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Hidden Villages: राजस्थान का यह अनोखा गांव जन्नत का अहसास दिलाता है, आप भी पहुंच जाएं
मढ़ई गांव एक ऐसी जगह है, जो आज भी सैलानियों की नजर से दूर है। इस गांव को सिर्फ नर्मदापुरम ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। इस गांव की प्राकृतिक सुंदरता, इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करती है।
मढ़ई मध्य प्रदेश का एक ऐसा गांव माना जाता है, जो सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में स्थित है। खूबसूरती के चलते मढ़ई को नर्मदापुरम का रत्न भी कहा जाता है। गांव को सतपुड़ा के जंगलों में छिपा जन्नत भी माना जाता है। यहां घूमना कई लोगों का सपना भी होता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने मढ़ई गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं। यह सिर्फ हरियाली ही नहीं, बल्कि जैव विविधता भी करीब से देखने को मिलती है। इसे शांत और मनमोहक स्थल भी माना जाता है।
मढ़ई गांव अपनी खूबसूरती के साथ-साथ रेशम उत्पादन का केंद्र भी माना जाता है। यहां स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस गांव जी जीवनशैली भी आपको मोहित कर सकती है।
मढ़ई गांव, अपनी खूबसूरती से से मोहित करता ही है, साथ में यहां मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस गांव में कई होम स्टे का निर्माण किया गया है, जहां पर्यटक आसानी से स्टे कर सकते हैं और गांव की खूबसूरती को निहार सकते हैं। इन होम स्टे में खाने-पीने की सुविधा से लेकर अन्य कई सुविधाएं मिलती हैं।
मढ़ई गांव अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण से भी पर्यटकों को मोहित करता है। मढ़ई गांव, एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां आप ट्रैकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: West Bengal Me Ghumne Ki Jagah: पश्चिम बंगाल घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस अद्भुत जगह पहुंच जाएं
मढ़ई गांव में घूमने में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। इसके लिए सबसे पहले आप सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसके अलावा, यहां आप तवा डैम, सतपुड़ा हिल्स और मढ़ई झील जैसी मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मढ़ई झील के किनारे आप सुकून का पल बिता सकते हैं। इस झील प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@seawatersports.com,www.trawell.in
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।