Paschim Bangal Me Ghumne Ki Jagah: पश्चिम बंगाल देश का एक मात्र ऐसा राज्य है, जो हिमालय की हसीन वादियों से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।
पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है, जो अपनी कई बेहतरीन चीजों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसलिए इस राज्य में सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के अलावा, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, सुंदरवन, दीघा और सागरदीप जैसी चर्चित जगहों के बारे में लगभग हर कोई जानता है, लेकिन लतागुड़ी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको लतागुड़ी की खासियत से लेकर खूबसूरती और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे।
लतागुड़ी की खूबसूरती और खासियत बताने से पहले आपको यह बता दें कि लतागुड़ी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक पहाड़ी इलाका है, जो अपनी खूबसूरती के लिए खूब जाना जाता है। लतागुड़ी को कई लोग लतगुरी के नाम से भी जानते हैं।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि लतागुड़ी राजधानी कोलकाता से करीब करीब 616 किमी दूर है। इसके अलावा, सिलीगुड़ी से करीब 63 किमी, धुपगुड़ी से करीब 39 किमी और दार्जिलिंग से करीब 113 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: Weekend Trip Near Delhi: दिल्ली से महज 366 किमी दूर है यह खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
लतागुड़ी पश्चिम बंगाल का एक छिपा हुआ हसीन खजाना माना जाता है। यह शहर उन लोगों के बीच खूब लोकप्रिय माना जाता है, जो दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी या जलपाईगुड़ी की भीड़-भाड़ से दूर, किसी शांत जगह घूमने पसंद करते हैं।
यह विडियो भी देखें
लतागुड़ी प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। मानसून में और ठंड लगभग पूरा शहर कोहरे से ढक जाता है। लतागुड़ी, चाय के बागानों के लिए खूब जाना जाता है। लतागुड़ी, सिर्फ अपनी खूबसूरती के चलते ही नहीं, बल्कि एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है।
लतागुड़ी, पश्चिम बंगाल की एक ऐसी जगह है, जो पूर्व में गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण में मौलानी मोर और पश्चिम में नेओरा नदी से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि लतागुड़ी के वन क्षेत्र एक सींग वाले गैंडे के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
पूर्वी हिमालय की तलहटी में मौजूद लतागुड़ी, अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी खूब जाना जाता है। लतागुड़ी से कुछ ही दूरी पर बहती तीस्ता नदी, लतागुड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करती है। इसलिए कई लोग लतागुड़ी शहर को झीलों से घिरा हुआ शहर मानते हैं। यह शहर जंगल सफारी के लिए भी जाना जाता है।
लतागुड़ी में ऐसी कई शानदार और और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। यहां स्थित जलधाका क्षेत्र को प्रवासी पक्षियों का घर माना जाता है, जहां घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा, लतागुड़ी में आप रोवर्स पॉइंट, चाय के बागान और जयंती महाकाल गुफा जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
लतागुड़ी से कुछ ही दूरी पर स्थित गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान, तीस्ता नदी, बुक्सा पहाड़, मूर्ति नदी और बक्सा टाइगर रिजर्व जैसी शानदार और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Hidden Villages: राजस्थान का यह अनोखा गांव जन्नत का अहसास दिलाता है, आप भी पहुंच जाएं
लतागुड़ी घूमने का बेस्ट समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच माना जाता है। इस समय यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है। अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच में यहां मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि जून से सितंबर के बीच यहां खूब बारिश होती है, इसलिए मानसून में यहां कई लोग घूमना पसंद नहीं करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,gokeys.in
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।