Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

किचन से जुड़ी इन 6 बातों का रखें ख्‍याल, नहीं होगी किसी भी तरह की परेशानी

वैसे तो यह छोटी-छोटी बातें है लेकिन इन छोटी-छोटी बातों को इग्‍नोर करने से कई बार बड़ी-बड़ी समस्‍याएं सामने आ जाती है। 
Updated:- 2019-08-27, 18:01 IST
these  things related to the kitchen main

महिलाएं अकसर किचन से जुड़ी कुछ खास बातों को अनदेखा कर देती है जिस वजह से उन्‍हें कई तरह की मुश्किलें आती है। आज हम आपको उन खास बातों के बारें में बताएंगे जिन्‍हें अपनाकर आप काम करते समय पहले से ज्यादा रिलेक्‍श फील करेंगी। वैसे तो यह छोटी-छोटी बातें है लेकिन इन छोटी-छोटी बातों को इग्‍नोर करने से कई बार बड़ी-बड़ी समस्‍याएं सामने आ जाती है। वैसे भी महिलाएं किचन में अपना ज्यादा समय बिताती हैं। साथ ही, किचन से परिवार के सभी लोगों की हेल्थ जुड़ी होती है, इसलिए इससे जुड़ी बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है। तो आइए जानें की वो कौन सी बातें है जिनका हमें ख्‍याल रखना है।

these important things related to the kitchen inside

इसे जरूर पढ़ें: कांच के बर्तनों को नए जैसा बनाए रखने के लिए आजमाएं ये 8 उपाय

ब्‍लैक कलर से करें परहेज

किचन में ब्‍लैक कलर की चीजें ना लगवाएं, जैसे- काली टाइल्स, काला पत्थर या काला रंग की दिवार लगाने से बचें। जैसा की हमें पता है काले रंग से नेगेटिविटी आती है, इसलिए किचन में काले रंग के इस्तेमाल से बचें, क्‍योंकि ऐसा करने से किचन में काम करने वाली महिला और परिवार के लोगों पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है।

 

किचन के दरवाजें की दिशा पर दें ध्यान

घर बनवाते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि किचन के दरवाजे की दिशा हमेशा पूर्व की और होनी चाहिए, जिससे सूरज की सीधी रोशनी रसोई घर के अंदर आ सके और किचन में कीड़े-मकौड़े जैसी समस्‍या कम हो सके। किचन के इन 5 कोनों को जरूर करें साफ, नहीं तो पड़ सकती हैं बीमार

important kitchen things inside

वैंटिलेशन है जरुरी

किचन में वैंटिलेशन के लिए खिड़की का होना बहुत जरूर है, क्‍योंकि इससे हवा और सूरज की रोशनी किचन तक पहुंचेगी और किचन का वातावरण शुद्ध बना रहेगा। अपने किचन को बनाएं थोड़ा और स्‍मार्ट, लगवाएं यूजफुल हैंगिंग शेल्फ

किचन और बाथरूम हमेशा दूर रखें

घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि किचन कभी भी बाथरुम के पास नहीं होना चाहिए। अगर हो सके तो किचन और बाथरूम को विपरीत दिशा में ही बनवाएं। लेकिन साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखें कि किचन और बाथरूम का दरवाजा आमने-सामने बिल्‍कुल ना हो। फ्रिज से आ रही बदबू को हटाने के लिए करें ये आसान उपाय

know these useful things related to the kitchen inside  

सभी चीजों का करें सही इस्तेमाल

किचन में मौजूद सभी सामानों का इस्तेमाल करते समय उसके मैनुअल को अच्छी तरह पढ़ लें। इस बात का ध्‍यान रखें कि फूड प्रोसेसर जैसे घरेलू उपकरणों को पानी से ना धोएं, क्योंकि इससे शार्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है और साथ ही यह आपके उपकरण को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि आप उपकरण के कुछ भागों को साफ करने के लिए गीले कपड़े का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

know these important things related to the kitchen inside

 

इसे जरूर पढ़ें: किचन में जरूर होनी चाहिए ये 6 औषधीय वनस्पति, जानें कौन से है ये हर्ब्स

किचन की सफाई पर दें ध्‍यान

जैसे ही किचन में काम खत्म हो जाएं तो उसी समय हाथों हाथ किचन की सफाई भी कर दें। इस तरह से किचन में गंदगी नहीं फैलेगी और कीड़े-मकौड़े नहीं होंगे। सफाई का काम अगर आप टाल देती है तो इससे बाद में किचन ज्यादा गंदा हो जाता है और वहां मौजूद खाने-पीने की चीजों पर इसका असर पड़ता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।