Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

आगरा ही नहीं, उसके आसपास भी है देखने के लिए बहुत कुछ

अगर आप आगरा जा रही हैं तो उसके आसपास मौजूद इन बेहतरीन जगहों को देखना न भूलें।  
Updated:- 2019-08-17, 16:00 IST
Beautiful Places Near Agra main

आगरा भारत का एक ऐसा राज्य है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और इसकी वजह है दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का यहां पर स्थित होना। इस खूबसूरत कलाकृत्ति को देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पर आते हैं। वैसे आगरा में ताजमहल के अलावा आगरे का किला, जामा मस्जिद, खासमहल, पंचमहल, जहांगीर महल, अंगूरी बाग, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी व अन्य कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। जहां पर जाकर सैलानी इतिहास से रूबरू हो सकते हैं। वैसे अगर आप आगरा आई हैं तो आपको यहां पर तो देखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा, लेकिन इसके आसपास भी कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जो एक वीकेंड ट्रिप के लिए बिल्कुल सही है। आगरा के निकट आप देश की राजधानी दिल्ली को एक्सप्लोर करने से लेकर आप ग्वालियर के फोर्ट या फिर मथुरा-वृंदावन आदि कई जगहों पर घूम सकती हैं। अगर आप लंबे ट्रिप पर निकली हैं तो आगरा के आसपास की इन जगहों का लुत्फ उठाना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Destinations Near Delhi: वीकेंड में दिल्ली के करीब की इन जगहों का लीजिए मजा

दिल्ली

Beautiful Places Near Agra inside

देश की राजधानी दिल्ली में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। फिर चाहे बात यहां के खाने की हो, शॉपिंग की या फिर घूमने की जगहें। आप यहां पर बहुत कुछ कर सकते हैं। आपका चाहे जो भी इंटरस्ट हो, आपको यहां पर सब कुछ मिलेगा। अगर आप इतिहास को करीब से देखना चाहती हैं तो हुमायूं का मकबरा, लाल किला, कुतुबमीनार, सफदरजंग का मकबरा आदि जगहों पर जा सकती हैं। वहीं शॉपिंग की दीवानी महिलाएं दिल्ली हाट से लेकर पहाड़गंज, चांदनीचैक व कनाटप्लेस आदि जगहों को एक्स्प्लोर कर सकती हैं। दिल्ली में आपको कुछ बेहतरीन मंदिर जैसे कालकाजी मंदिर, इस्कॉन हरे कृष्ण मंदिर, लोटस टेम्पल, बंगला साहिब गुरूद्वारा, कैथेड्रल चर्च, बिड़ला मंदिर आदि भी देखने को मिलेंगे।

 

ग्वालियर

Beautiful Places Near Agra inside

आगरा से करीबन 119 किमी दूर स्थित ग्वालियर में आपको इतिहास व संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यहां पर आप फोर्ट्स से लेकर पैलेस व म्यूजियम आदि बहुत कुछ देख सकती है। ग्वालियर में देखने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, जैसे-ग्वालियर का किला, मान मंदिर महल, गुजरी महल या राज्य पुरातत्व संग्रहालय, जय विलास पैलेस, तानसेन का मकबरा, सिंधिया संग्रहालय, सरोद घर या म्यूज़ियम ऑफ़ म्यूज़िक, तिघरा डैम और ग्वालियर चिड़ियाघर।

इसे भी पढ़ें: IRCTC 4 दिन में घुमाएगा 2 फेमस ज्योतिर्लिंग और मध्यप्रदेश के ये 2 खूबसूरत शहर, जानें पूरी डिटेल्स

वृंदावन

Beautiful Places Near Agra inside

वृंदावन आगरा से महज 75 किमी की दूरी पर स्थित है और इसलिए अगर आप आगरा आई हैं तो एक बार वृंदावन जरूर होकर आएं। वृंदावन एक ऐसा स्थान है जो दिव्यता और प्रेम को चित्रित करता है। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपना बचपन बिताया और इसलिए कृष्ण भक्तों के लिए इस स्थान का महत्व अलग ही है। यहां पर कई बेहतरीन मंदिर हैं जैसे-इस्कॉन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधा रमण मंदिर और प्रेम मंदिर। यूं तो यहां पर कभी भी जाया जा सकता है, लेकिन होली और जन्माष्टमी जैसे शुभ त्योहारों पर यहां पर एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है।

 

मथुरा

Beautiful Places Near Agra inside

आगरा के आसपास घूमने की जगहों में मथुरा का एक विशेष महत्व है। आगरा से महज 57 किमी की दूरी पर स्थित मथुरा आपको आध्यात्मिक रूप से शांति प्रदान करता है। यहां के मंदिरों की शानदार कलाकृति और मूर्तियां यहाँ आने वाले हर पर्यटक को रोमांचित करती हैं। अगर आप यहां आई हैं तो कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, कुसुम सरोवर, गीता मंदिर, राधा कुंड, कंस किला और मथुरा संग्रहालय आदि देख सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।