उत्तराखंड के इस मंदिर में पूरी होती है भक्तों की मुराद, आप भी करें दर्शन

नैना देवी, केदारनाथ और बद्रीनाथ के अलावा उत्तराखंड में बसा गिरिजा देवी मंदिर बेहद पवित्र स्थल है। यह मंदिर नदी के बीचों-बीच स्थित है। 
Updated:- 2023-05-24, 18:29 IST
all about girija devi temple

उत्तराखंड को देवभूमि क्यों कहा जाता है, क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है। यह वह जगह है जहां भगवान वास करते थे। उत्तराखंड पहाड़ों के अलावा मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहां ऐसे कई मंदिर हैं, जिनके दर्शन करने स्टीव जॉब्स जैसी बड़ी हस्तियां भी आ चुकी हैं। उत्तराखंड का रामनगर शहर बेहद सुंदर है। यहां गिरिजा मंदिर है, जिसके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर की खासियत, कब और कैसे जाएं, इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

कौन हैं गिरिजा देवी?

देवी गिरिजा हिमालय और भगवान शिव की पत्नी की बेटी हैं। इस मंदिर में गिरिजा माता की 4.5 फीट ऊंची मूर्ती है। वहीं देवी सरस्वती, गणेश और बटुक भैरव की भी मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

मंदिर की मान्यता

girija temple history
हर मंदिर की अपनी मान्यता होती है, गिरिजा देवी मंदिर भी इससे अछूता नहीं है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि एक समय था जब शेर इस मंदिर की परिक्रमा करते थे। इसी के बाद इस मंदिर को लोग गिरिजा के नाम से पुकारने लगे।

माना जाता है कि इस मंदिर का टीला किसी पहाड़ से बहकर यहां आया था। जब मंदिर टीले के साथ बहने लगा तो भगवान भैरव ने ‘ठहरो, बहन ठहरो’ कहा था। कहा जाता है कि भैरव भगवान के कहने पर ही गिरिजा माता उस समय से उनके साथ रहने लगीं। यही कारण है कि गिरिजा मंदिर के नीचे भैरव बाबा का भी मंदिर है। इसलिए कहा जाता है कि बिना भैरव बाबा के दर्शन के यहां की यात्रा पूरी नहीं हो सकती है।

ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त यहां मनोकामना मांगते हैं, वह पूरी होती है। यही कारण है कि श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर बेहद खास है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको कई सीढ़िया चढ़नी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:जानें भारत के प्राचीन मंदिरों के बारे में, जिसका वर्षों पुराना है इतिहास

कार्तिक पूर्णिमा पर लगती है भीड़

यह मंदिर कोसी नदी के बीच में बना है, जिसके कारण यह देखने में बेहद सुंदर लगता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां भक्तों की हजारों की संख्या में भीड़ लगती है। इस दिन यह मंदिर खूब सजा होता है। इसलिए आपको कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस मंदिर के दर्शन जरूर करना चाहिए।

अगली बार जब भी आप किसी मंदिर जाने की सोचें तो गिरिजा देवी मंदिर को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। (जानें हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ के बारे में)

इसे भी पढ़ें:भारत में स्थित हैं ये 4 बेहद ही अद्भुत मंदिर, जानिए इनके बारे में

कब करें मंदिर के दर्शन?

know about girija temple history

हालांकि, आप इस मंदिर के दर्शन करने कभी भी जा सकती हैं, लेकिन चीज का एक सही वक्त होता है। इसलिए इस मंदिर के दर्शन करने का सबसे सही समय नंवबर और दिंसबर है। इस समय रामनगर का मौसम अच्छा होता है। इसलिए आप आसानी से मदिंर देख पाएंगी। (उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर)

कैसे पहुंचें?

गिरिजा देवी रामनगर में स्थित है। आप रामनगर बस या ट्रेन से भी पहुंच सकते हैं। कुछ समय पहले से ही ट्रेन या बस की टिकट बुक करवा लें, ताकि बाद में आपको कोई परेशानी न हो।

मंदिर का समय

यह मंदिर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। इसलिए अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं तो इस समय के अनुसार ही दर्शन करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।