सर्दियों में बदल जाता है कविता कौशिक के स्नैक्स का डिब्बा, ये होता है ख़ास

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और हर किसी ने अपने स्किन का ख़ास ख़याल रखना शुरू कर दिया है। गर्म कपड़ों को वॉर्डरोब में सबसे ऊपर रखा जाने लगा है और खाने में भी गुड़, बाजरा, तिल जैसी हेल्दी और गर्म चीज़ों की शुरुआत हो गई है। ऐसा ही कुछ बदलाव टेलीविज़न एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने स्नैक्स में लाया है।
जी हां, टीवी की चंद्रमुखी चौटाला यानि कविता ने हमसे बातचीत के दौरान बताया कि वो हर दों घंटो में कुछ ना कुछ खाती हैं। स्नैक्स तो हमेशा उनके साथ होते हैं और क्योंकि अब सर्दियां आ गई हैं इसलिए उनके स्नैक्स भी बदल गए हैं जो सर्दियों में बॉडी के लिए बहुत लाभदायक होते हैं, आइए जानते हैं।
Read more: सालों पहले की थी चार धाम की यात्रा, अब भी है ये जगह कविता कौशिक की फेवरेट

स्नैक्स के डिब्बे में पहले होती थीं ये चीज़ें
कविता ने कहा कि मुझे स्नैक्स बहुत पसंद हैं लेकिन, मुझे अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखना है, इसलिए मैं अपने स्नैक्स वाले डब्बों में हमेशा हेल्दी स्नैक्स रखती हूं। मैं इन बातों का ध्यान रखती हूं कि जो भी खाऊं वो फ्राइड ना हो इसलिए बेक्ड चिप्स, बेक्ड कुकीज़ और चिवड़ा मेरे स्नैक्स होते हैं। कभी कुछ टेस्ट बदलना होता है, इसलिए मैं पीनट बटर का Dip भी अपने साथ रखती हूं। बेक्ड कुकीज़ और नाचोज़ वाली चिप्स के साथ यह बहुत अच्छा लगता है और हेल्दी भी होता है।

सर्दियों में बदल जाते हैं मेरे स्नैक्स
कविता ने आगे बताया कि मैं सर्दियों में अलग तरह के स्नैक्स खाती हूं, गुड़ की कोटिंग किये हुए कुकीज़। लाइट फ्राइड मसाला पीनट्स, ड्राय फ्रूट्स, ड्राय बेरिज़ और तिल के लड्डू जो गुड़ में बने होते हैं, वो भी मेरे स्नैक्स में होते हैं। राजस्थान और गुजरात में तिल-पपड़ी और गजक बहुत अच्छी मिलती है, मेरे पास वो भी होते हैं। मैं जब भी शूटिंग कर रही होती हूं तो ये सारी चीज़ें मेरे साथ होती हैं।
Read more: फिट बॉडी के लिए सर्दियों में जरुर खाएं ये खास फूड

कविता ने बताया कि सर्दियों में भूख बहुत लगती है इसलिए आपको अपने खाने का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा खाना बुरा नहीं है, मगर हेल्दी चीज़े ही खाएं। परफेक्ट योग और जिमिंग... जो आपको अच्छा लगे, वो सर्दियों में आलस की वजह से छोड़ ना दें... उसे कंटिन्यू रखें। क्योंकि सर्दियों में वेट पुट ऑन होना आसान है मगर, पसीना जल्दी नहीं आता इसलिए वेट लॉस करना मुश्किल हो जाता है। अगर सुबह उठकर आपसे वर्कआउट नहीं हो पा रहा तो शाम को करें मगर इसे स्किप ना करें, यह बहुत ही ज़रूरी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।