इंडियन फूड में कैटरीना कैफ को पसंद है ये खास डिश, आप भी जरूर चखें स्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की तरह फिट और खूबसूरत दिखना हर महिला का ख्वाब होता है। मगर फिट रहने के लिए कैटरीना कितनी महनत करती हैं यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं। कैटरीना अपने डाइट प्लान और जिम जाने को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। मगर, बहुत कम लोगों को पता है कि कैटरीना बहुत बड़ी फूडी भी हैं। कैटरीना को अलग-अलग चीजों का स्वाद चखना बहुत पसंद है। मगर, खाने में उन्हें क्या सबसे अच्छा लगता है, यह लोगों को जब पता चलेगा तो वह हैरान रह जाएंगे। कैटरीना ने हालही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में इस बात को रिवील किया है कि उनका फेवरेट फूड इंडियन फूड है।
कैटरीना को खाने मे क्या पसंद है?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ वैसे तो मूल रूप से ब्रिटिश हैं मगर बॉलीवुड में कैटरीना ने अच्छी तरह पैर जमा लिए हैं और अब उनका लंदन जाना केवल छुट्टियों में ही होता है। कैटरीना कैफ ज्यादातर अब इंडिया में ही रहती हैं और उन्हें यहां का फूड भी काफी पसंद है। कैटरीना को इंडियन फूड में दाल रोटी सब्जी तो पसंद है ही साथ ही उन्हें साउथ इंडियन फूड भी काफी पसंद है। कैटरीना के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से जाहिर होता है कि उन्हें डोसा बहुत अच्छा लगता है। कैटरीना को कुरकुरा पेपर डोसा पसंद है। वह कहती हैं, ‘यह बेहद टेस्टी और लाइट होता है। इसे खाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होता और अगर इसके साथ नारियल की चटनी हो तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।’
Read More: कैटरीना के सेक्सी फिगर पर लड़के ही नहीं ये हीरोइन्स भी हार चुकी हैं अपना दिल
पैन केक की दीवानी हैं कैटरीना
अगर आप सोचती हैं कि बॉडी को स्लिम ट्रिम रखने के लिए कैटरीना खाने पीने में परहे करती होंगी तो आपका सोचना बिलकुल गलत है क्योंकि कैटरीना बहुत ज्यादा फूडी हैं और उन्हें पैन केक बहुत पसंद है। मगर, कैटरीना जिस तरह की डाइट लेती हैं उस तरह का वर्कआउट भी करती हैं ताकी वह फिट रहें।
रोडसाइड फूड आइटम्स भी कैटरीना को हैं पसंद
अपनी एक पोस्ट में कैटरीना ने बताया कि उन्हें रोडसाइड मिलने वाला फूड भी बहुत पसंद है। पानीपुड़ी, भेलपूड़ी, पाउभाजी भी वह खाती हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना पहले ही इस बात को क्लीयर कर चुकी हैं कि उन्हें रोज-रोज घर का खाना खाना नहीं पसंद है। वह कभी-कभी चटपटा खाना भी पसंद करती हैं और इसके लिए वह रोडसाइड फूड आइट्म्स को खाना पसंद करती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।