Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

हैदराबाद में रहने वाले बहुत कम लोग जानते हैं इस जगह के बारे में, क्या आप यहां गए हैं

अगर आप यहां जाएंगे तो सबसे पहले आपको मनेर नदी, केबल ब्रिज, केसीआर द्वीप और कई सुंदर किले दूर से ही नजर आएंगे। आपको यहां 2 दिन के ट्रिप का प्लान बनाना चाहिए।  
Updated:- 2024-07-10, 13:17 IST
hyderabad plan trip with friends

हैदराबाद के करीब एक करीमनगर नाम से जगह है, जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यह तेलंगाना के मानेरू नदी के तट पर स्थित है। करीमनगर को पहले इलागंडुला के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन अब इसे लोग करीमनगर के नाम से ही जानते हैं।

यह नाम कई वर्षों पहले उस समय के प्रसिद्ध संत सैयद करीमुल्लाह शाह साहब क़ादरी के सम्मान में दिया गया था। यह जगह घूमने की दृष्टि से बेहद खास है। हैदराबाद में रहने वाले लोगों को इस जगह के बारे में जानकारी नहीं है। अगर आप अपने शहर के आस-पास ही दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको यहां जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको करीमनगर की खूबसूरती के बारे में विस्तार से बताएंगे।

एलगंडल किला

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Prideof Karimnagar (@pride_of_karimnagar)

करीमनगर से  करीब स्थित यह किला, वाकई एक सुंदर इतिहास को दर्शाती है। यह किला  मनेर नदी के पास स्थित है। अगर आप महलों और किले देखने का शौक है, तो आपको इस किले की खूबसूरती पसंद आएगी। यह किला 12 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें कई संरचनाएं और इमारतें हैं। इसे किले की खासियत यह है कि शाम और सुबह के समय यहां खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

  • हैदराबाद से करीमनगर की दूरी- 164 किलोमीटर है।
  • यहां पहुंचने में आपको 3 से 4 घंटे का समय लग जाएगा।

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद के कपल्स के लिए खुशखबरी, सस्ते में बनाएं इन टूर पैकेज के साथ घूमने का प्लान

 

 

मनेर बांध

बांध का निर्माण 1974 में शुरू हुआ और 1985 में पूरा हुआ।  यह करीमनगर और वारंगल शहरों को पीने का पानी उपलब्ध कराता है। लेकिन यह घूमने की दृष्टि से सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। पानी का नजारा वाकई बेहद सुंदर लगता है। इसके आसपास का वातावरण भी ठंडा महसूस होता है। इस जगह को एक अच्छे पिकनिक स्पॉट के लिए जाना जाता है। करीमनगर बस स्टैंड से 4.5 किलोमीटर दूर है, जो करीमनगर के पास है। यहां बोटिंग की भी सुविधा है। यह हैदराबाद में रोमांटिक जगह में से एक है।

  • सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आप बोटिंग के लिए आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं

रामगिरि किला

ramgiri

पेद्दापल्ली बस स्टेशन से 20 किलोमीटर और करीमनगर से 56 किलोमीटर दूर इस किले को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। रामगिरी किला पत्थर से बना है और इसमें कई बुर्ज हैं। यह हरे-भरे क्षेत्र में फैला है। इसलिए यहां दोस्तों के साथ घूमने में आपको मजा आएगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।