कजरी तीज 2026 पर शिव-पार्वती को लगाएं मालपुए का भोग, नोट करें यह खास रेसिपी

कजरी तीज 2026 पर पूजा के लिए कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं तो मालपुआ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कजरी तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाने के लिए ज्यादातर घरों में मालपुआ बनाया जाता है। इसे बनाना भी आसान होता है और इसके लिए अलग से पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते। ऐसा इसलिए, क्योंकि घर में मौजूद चीजों से ही यह आसानी से बन जाता है। अगर आप हर बार एक ही तरह के मालपुए बनाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार स्वाद में थोड़ा बदलाव कर सकती हैं। आप अपनी पुरानी रेसिपी में छोटी-सी चीज जोड़कर मालपुए का स्वाद बदल सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मालपुआ बनाने की रेसिपी विस्तार से बताएंगे।
मालपुआ बनाने की आसान विधि Recipe Card
कजरी तीज पर पूजा के लिए कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं तो मालपुआ ठीक रहेगा। भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाने के लिए यह अच्छा है।
Ingredients
- आटा- 1 कप
- सूजी- 2 बड़े चम्मच
- दूध- 1 कप जरूरत के अनुसार
- चीनी- 2 बड़े चम्मच
- सौंफ- 1 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- बेकिंग पाउडर- 1 चुटकी
- घी- सेंकने के लिए
- कटे हुए काजू-बादाम- 2 बड़े चम्मच
- केसर- 5-6 धागे
- चाहें तो
- चाशनी के लिए चीनी- आधा कप
- पानी- आधा कप
Step
- Step 1:
मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा, सूजी, चीनी, सौंफ और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाते हुए दूध से घोल तैयार करें। अगर दूध नहीं है, तो पानी भी डाल सकती हैं।
- Step 2:
घोल को बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है और न ही इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा बनाना है। आपको इसे इतना ढीला रखना है कि तेल में डालना आसान हो।
- Step 3:
इस घोल में थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला और लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- Step 4:
इसके बाद आप मालपुए के लिए अलग से चाशनी तैयार करें। इसके लिए आपको एक पैन में चीनी और पानी डालकर इसे पकाना है। जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए और चाशनी थोड़ी चिपचिपी लगे, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें केसर के कुछ धागे डाल दें।
- Step 5:
मालपुए तलने के लिए अब एक छोटी कड़ाही या पैन में थोड़ा सा घी या तेल गर्म करें। ध्यान रखें कि घी तेज गर्म नहीं होना चाहिए।
- Step 6:
इसके बाद एक कलछी की मदद से मालपुए का थोड़ा-छोड़ा करके घोल घी में डालें और मध्यम आंच पर पकने दें। जब नीचे का हिस्सा सुनहरा होने लगे और किनारे हल्के कुरकुरे दिखने लगें तो इसे पलट दें।
- Step 7:
इसी तरह मालपुए को अच्छी तरह से सुनहरा होने तक सेंक लें। इसी तरह बचे मालपुए तैयार कर लें।
- Step 8:
जब मालपुए बन जाए, तो इसे हल्की गर्म चाशनी में कुछ सेकंड के लिए डालकर निकाल लें। इसके ऊपर कटे हुए काजू-बादाम डालें। इस तरह मालपुए बनकर तैयार है, इसे आप रबड़ी डालकर भी सर्व कर सकती हैं।
मालपुआ बनाते समय महिलाएं अक्सर करती हैं ये गलतियां
मालपुआ आसान है, लेकिन फिर भी महिलाएं ऐसी छोटी-सी गलतिया कर देती हैं, जिसकी वजह से इसका पूरा टेस्ट खराब हो जाता है। इन गलतियों की वजह से ही मालपुआ फूलता नहीं है और न ही उसका स्वाद वैसा आता है जैसा हलवाई बनाते हैं। पहली बार मालपुआ बनाते समय घोल की कंसिस्टेंसी समझ नहीं आती है, इसलिए ऐसा होता है। अगर आप कजरी तीज पर शिव-पार्वती के भोग के लिए मालपुआ बना रही हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- Janmashtami Bhog 2026: न मावा, न चाशनी! सिर्फ 1 कप गेहूं के आटे और गोंद से बनाएं लजीज बर्फी

- घोल को तुरंत इस्तेमाल न करें।
- घोल को बहुत गाढ़ा या पतला न रखें।
- आटा और सूजी का घोल तैयार करने के बाद उसे कुछ देर आराम देना अच्छा रहता है।
- इससे सूजी अच्छी तरह फूल जाती है और मालपुए का टेक्सचर बेहतर आता है।
- करीब 10-15 मिनट घोल को ढककर रख सकती हैं।
- तेज आंच पर मालपुआ न सेंकें।
- तेज आंच पर मालपुआ ऊपर से जल्दी ब्राउन हो जाएगा, लेकिन अंदर से कच्चा रह सकता है।
- मालपुए को बार-बार न पलटें।
- हर मालपुआ बनाने से पहले घोल चला लें।
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026 पर बाल गोपाल के लिए तैयार करें ऑर्गेनिक भोग थाली, देखें व्यंजनों की लिस्ट
निष्कर्ष -इससे आप समझ गई होंगी कि मालपुए ज्यादा कुरकुरा नहीं बनाना है, क्योंकि इसे आप लास्ट में चाशनी में डालने वाली है। यह सॉफ्ट रहेगा, तो आसानी से इसमें चाशनी अंदर तक चली जाएगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific, gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।