22 फरवरी से राजस्थान के जैसलमेर में डेजर्ट फेस्टिवल होने जा रहा है। यह महोत्सव 24 फरवरी तक चलेगा, ऐसे में कई लोग हैं, जो डेजर्ट फेस्टिवल देखने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी जैसलमेर जा रहे हैं, तो आपको डेजर्ट फेस्टिवल के साथ -साथ इन जगहों पर भी घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए। ये जगह वाकई आपका ट्रिप और भी ज्यादा रोमांचक बना देगी।
ये एक ऐसी जगह जिसकी सुनहरा रंग आपके आखों में बस जाएगा। इस हवेली को देखने के बाद आपको ऐसा अहसास होगा, मानो आप किसी सोने के महल में घूम रहे हैं। इस हवेली के दीवारों की खूबसूरती हर किसी के पसंद आती है।
ये जगह कपल्स के साथ-साथ इतिहास के शौकीनों के लिए भी बेस्ट है। इस हवेली को शहर के प्रमुख व्यापारी गुमान चंद द्वारा साल 1805 में बनवाया गया था। (जैसलमेर की इन जगहों पर घूमना है बहुत खास)
इसे भी पढ़ें- Jaisalmer Desert Festival 2024: 22 फरवरी से शुरू होने जा रहा है डेजर्ट फेस्टिवल, जानें थीम से लेकर सब कुछ
अगर आप डेजर्ट फेस्टिवल देखने गए हैं, तो आपको एक बार गडीसर झील घूमने पर जरूर जाना चाहिए। राजा रावल जैसल द्वारा पानी की समस्या से बचने के लिए बनवाया गया था। यहां झील के चारों ओर मंदिर और सुंदर गुबंद आपको देखने को मिलेंगे। शांति के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। यहां आप झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। (सर्दियों में जयपुर ये 7 जगहें देखने जरूर जाएं)
ये जगह जैसलमेर किले के पास है। गडीसर झील के अलावा आप अमर सागर लेक भी घूमने जा सकते हैं। लेकिन ये जगह सुबह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान के पुष्कर शहर में घूमने के साथ इन पकवानों का भी लुत्फ़ ज़रूर उठाएं
जैसलमेर में घूमने के लिए खाबा फोर्ट भी एक बेहतरीन जगह है। यह 13वीं शताब्दी में बनाया गया था, जो बंजर रेगिस्तानी गांव के बीच में मौजूद है। यहां आप गांव की संस्कृति के साथ-साथ कई चीजों का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको बर्तन और वास्तुशिल्प के टुकड़े जैसी कई चीजें मिल जाएंगी।
ये जगह कम भीड़भाड़ वाली होती है, इसलिए अगर आप शोर-शराबे से किसी दूर कहीं जाना चाहते हैं, तो खाबा किला जा सकते हैं। यह राजस्थान के विरासत और इतिहास के बारे में जानने के लिए बेस्ट जगह है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Shutterstock, Jaisalmer Tourism
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।