1 सितंबर से बोर्डिंग पास पर स्टैंपिंग की जरूरत नहीं, जानें विदेश जाने वाले यात्रियों को अब क्या करना होगा?

क्या आप भी विदेश यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर लंबी लाइन देखकर परेशान हो जाती हैं? तो अब आपको इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, यात्रियों को फिजिकल बोर्डिंग पास और उस पर स्टैंप करवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, विदेश यात्रा से पहले हर किसी को टिकट, पासपोर्ट, वीजा और बाकी जरूरी चीजों की पहले से ही तैयारी करके रखनी होती है, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी कई ऐसी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें काफी समय लग जाता है। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के अनुसार नए अपडेट के बाद 1 सितंबर से यात्रियों को फिजिकल ई- बोर्डिंग पास रखने और उस पर स्टैंप करवाने की प्रक्रिया में समय बर्बाद नहीं करना होगा।
इंटरनेशनल ट्रैवलर के लिए फिजिकल बोर्डिंग पास में बदलाव
विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब फिजिकल बोर्डिंग पास की प्रक्रिया को आसान किया जा रहा है। इस नए अपडेट के बाद उन्हें बोर्डिंग पास का प्रिंट लेकर और संभालकर रखने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही अब उन्हें लाइन में लगकर स्टैंप लगवाने के लिए अपनी बारी का भी इंतजार नहीं करना होगा।
फिजिकल बोर्डिंग पास में बदलाव क्यों किया गया?
- ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के अनुसार विदेश जाने वाले यात्रियों के फिजिकल बोर्डिंग पास पर अक्सर गलत जगह स्टैंप लगा दिया जाता था, इससे इमीग्रेशन प्रक्रिया के दौरान उसे पढ़ने में मुश्किल होती थी।
- इसके अलावा उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था और जल्दबाजी के चक्कर में कई बार फ्लाइट छूटने की भी स्थिति बन जाती थी।
- इसलिए, इस नए बदलाव से अब यात्रियों को इन परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को इसके बारे में जानकारी दे दी है।
क्या फिजिकल बोर्डिंग पास दिखाने से एंट्री नहीं होगी?
कई यात्रियों को लग रहा है कि अब वह एयरपोर्ट पर फिजिकल बोर्डिंग पास लेकर नहीं जा सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के अनुसार अगर कोई यात्री 1 सितंबर के बाद भी फिजिकल बोर्डिंग पास लेकर आता है, तो वह भी मान्य होगा, लेकिन इसपर इमीग्रेशन अधिकारी की मुहर नहीं लगाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें- लंबी Flight से उतरते ही चेहरा Puffy और पैर सूजे हुए! घंटों के सफर में शरीर के अंदर क्या होता है?

अब क्या करना होगा?
अब मोबाइल में ही ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमीग्रेशन क्लीयरेंस करवाया जा सकेगा। इससे आपको लंबी लाइन में नहीं लगना होगा और इमीग्रेशन की मुहर की भी जरूरत नहीं होगी। आप एयरपोर्ट पर जाकर फोन में ही ई-बोर्डिंग पास दिखाकर आगे की प्रक्रिया कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन्कॉग्निटो मोड से सच में सस्ती मिलती है फ्लाइट टिकट? जानें बुकिंग का यह सीक्रेट
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।