Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

भारत के इन ऊंचे गांवों का नजारा नहीं है किसी हिल स्टेशन के व्यू से कम, बिना चढ़ाई किए सीधे पहुंच सकते हैं आप

भारत में ऐसे कई ऊंचे गांव Hidden Beautiful Villages हैं, जहां बिना थका देने वाली चढ़ाई के भी पहाड़ों के नजारों का दीदार किया जा सकता है। ऐसे में जानते हैं इनके बारे में...
Updated:- 2026-06-26, 14:37 IST
image

हर कोई पहाड़ों की खूबसूरत वादियों और ऊंचाइयों को छूना चाहता है, लेकिन कई बार मुश्किल चढ़ाई और ट्रेकिंग के कारण लोग आगे नहीं बढञ पाते हैं। अगर आप भी बिना थके और बिना पहाड़ चढ़े बेहद ऊंचाई पर बसे खूबसूरत गांवों का दीदार करना चाहते हैं, तो भारत के कुछ सुदूर नजारे आपका इंतजार कर रहे हैं। जी हां, हिमालय की गोद में बसे ये गांव अपनी संस्कृति और शानदार व्यूज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सुंदर नजारा पाने के लिए आप कौन-से ऊंचे गावों में जा सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

जुलुक, सिक्किम (9,400 फीट)

अगर आप सिक्किम जा रही हैं और कम समय में किसी ऊंचाई वाले इलाके का एक्सपीरियंस लेना चाहती हैं, तो 'जुलुक' आपके लिए सबसे अच्छी जगह हो सकती है। यह भारत-चीन सीमा के बेहद करीब है और यह निचले हिमालय के पथरीले और ऊंचे-नीचे रास्तों के बीच बसा हुआ है। इसे लोकल लोग अपनी भाषा में 'जुलुक' या 'जालुक' भी कहते हैं।

2 - 2026-06-25T160842.768

बता दें कि यह गांव समुद्र तल से लगभग 9,400 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है, जो इन दिनों सिक्किम का एक नया ऑफबीट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। इस शांत गांव में ठहरकर आप न केवल नेचर को करीब से महसूस कर सकते हैं, बल्कि व्यापारिक सिल्क रूट की पुरानी कहानियां भी जान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - अनजान पहाड़ों के बीच फंसा दिया Google Map ने, मेरी रोड ट्रिप से लें सबक

नाको, हिमाचल प्रदेश (12,000 फीट)

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सुदूर कोने में स्पीति घाटी के ठीक किनारे एक सुंदर गांव है जिसे 'नाको' कहते हैं। ऊंचाई पर बसे इस खूबसूरत बौद्ध गांव का रहन-सहन, संस्कृति आदि स्पीति घाटी से प्रेरित हैं। यहां तक पहुंचने का रास्ता जितना रोमांचक है, उतना ही खूबसूरत भी है।

1 - 2026-06-25T160841.023

नाको गांव के पास पहुंचते ही पहाड़ों का रूप बदलने लगता है। हरी-भरी वादियां एकदम गायब हो जाती हैं और उनकी जगह पहाड़ ले लेते हैं जो रेत के टीलों जैसे दिखाई देते हैं। 

इसे भी पढ़ें - Offbeat Hill Stations: शोर-शराबे वाले टूरिस्ट प्लेसेस को कहें बाय, इन ऑफबीट डेस्टिनेशंस का लें मजा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।