Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

क्या है मलाई को स्टोर करने का सही तरीका? महीनों तक नहीं होगी खराब और निकलेगा दोगुना घी

मलाई को सही तरीके से स्टोर करने के बारे में इस लेख में बताया जा रहा है ताकि वह खराब न हो और उससे अधिक घी निकले। जानते हैं आगे...
Updated:- 2026-06-05, 15:12 IST
image

हमारी किचन के फ्रिज में मलाई जरूर रखी होती है। यह हम रोजाना दूध से निकालकर इकट्ठा करते हैं, ताकि बाद में उससे शुद्ध देसी घी या मक्खन तैयार किया जा सके, लेकिन अक्सर महिलाओं को इस बात की शिकायत रहती है कि कुछ ही दिनों में मलाई से अजीब सी बदबू आने लगती है या उसमें फंगस लग जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको मलाई को स्टोर करने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मलाई को महीनों तक एकदम फ्रेश रखने के लिए क्या करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

1 - 2026-06-05T143234.326

गलत तरीके से मलाई स्टोर करना कितना गलत?

अगर आप मलाई को सही तरीके से या सही तापमान पर नहीं रखती हैं, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि मलाई का स्वाद कड़वा या खट्टा हो जाता है।

इसे भी पढ़ें - अब सादे नहीं बल्कि इन 5 तरीकों से बनाएं Noodles, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

इससे अलग नमी और हवा के संपर्क में आने के कारण उसमें काले या हरे रंग की फंगस लगने लगती है, जिससे पूरी मलाई जहरीली हो जाती है। ऐसी खराब मलाई से जब आप घी बनाती हैं, तो घी की मात्रा बहुत कम निकलती है, उसका रंग साफ नहीं होता और उसमें से एक अजीब सी दुर्गंध आती है।

मलाई को महीनों तक फ्रेश रखने के टिप्स

  • मलाई को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है उसे फ्रीजर में स्टोर करना, न कि फ्रिज में।
  • रोजाना दूध से ठंडी मलाई निकालें और उसे एक साफ, एयर-टाइट स्टील या प्लास्टिक के डिब्बे में डालकर सीधे फ्रीजर में रख दें।
  • फ्रीजर का कम तापमान मलाई को जमने देता है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस पैदा नहीं होते।
  • जब डिब्बा पूरा भर जाए और आपको घी निकालना हो तो उसे घी बनाने से 4-5 घंटे पहले फ्रीजर से बाहर निकाल कर रख दें। इस तरीके से मलाई महीनों तक बिल्कुल नए जैसी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें - मेहमानों के सामने मिनटों में सर्व करें जीरा शिकंजी, महीनों तक स्टोर कर सकते हैं यह सीक्रेट मसाला

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।