Kitchen Slab Cleaning: सफाई के बाद भी नहीं जा रहा हल्दी का निशान? बस एक बार आजमाएं ये ट्रिक, किचन की स्लैब दिखेगी बिल्कुल नई जैसी

किचन का स्लैब अगर बहुत ज्यादा पुराना है, तो इसकी सफाई करना ज्यादा मुश्किल होता है। इसपर जमे हल्दी के दाग जल्दी साफ नहीं होते। महिलाएं ब्रश से लेकर तरह-तरह के क्लीनर का भी इस्तेमाल करती हैं, फिर भी जिद्दी दाग हटता नहीं। इसका कारण यह है कि निशान लगने के बाद महिलाएं इसे तुरंत साफ नहीं करती। ऐसे में निशान पुराना हो जाता है, तो यह स्लैब पर जम जाता है। अगर किचन की स्लैब सफेद पत्थर की बनी हुई है, तो फिर इसे साफ करने में और भी ज्यादा परेशानी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन स्लैब की सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। हल्दी का निशान आप कैसे स्लैब से साफ कर सकती हैं, यहं आप पढ़ पाएंगी।
टूथपेस्ट ट्रिक
- यह हल्दी का निशान साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसमें आपको ज्यादा समय भी नहीं लगने वाला।
- इसके लिए सबसे पहले आपको हल्दी के निशान पर हल्का पानी लगाना है।
- गीला करने के बाद आप खराब टूथब्रश पर कोई भी पेस्ट लगाएं।
- इसके बाद इसे हल्दी वाले निशान पर रगड़ें।
- रगड़ने के बाद इसपर 2 से 3 बूंद नींबू का रस की डालें।
- अब इसे 10 से 15 मिनटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- जब यह सूखने लगे, तो इसे फिर से गीला करें और ब्रश से रगड़ें।
- अब इसे पानी से धो लें। आप देखेंगी की यह पहले की तरह अच्छे से चमक गया है।
बेकिंग सोडा और नींबू ट्रिक
- हल्दी का निशान साफ करने में बेकिंग सोडा भी असरदार होता है।
- इसके लिए आपको एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर उसमें नींबू का रस मिलाना है।
- अब इसे ब्रश की मदद से हल्दी वाले निशान पर लगाएं।
- इसके बाद इसे अच्छे से रगड़ें।
- रगड़ने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें।
- आप देखेंगी की हल्दी का निशान साफ हो गया है।
- हल्दी का निशान साफ करने का तरीका आपके काम आएगा।
डिशवॉश लिक्विड और टूथपेस्ट
- हल्दी के निशान को साफ करने का यह तरीका भी बेस्ट है।
- इसके लिए आपको निशान पर टूथपेस्ट के साथ डिशवॉश लिक्विड लगाना है।
- इसे लगाने के बाद आपको ब्रश की मदद से रगड़ना है।
- नॉर्मल कपड़े की मदद से निशान साफ नहीं हो सकता, इसलिए आपको यह टिप्स फॉलो करने होंगे।
- इसके बाद जब आप इसे पानी से साफ करेंगी, तो हल्दी का निशान पूरी तरह से हट गया होगा।
- इसी प्रोसेस को आप किचन की टाइल्स साफ करने के लिए भी साफ कर सकती हैं।
- किचन स्लैब साफ करने के टिप्स आपके काम आएंगे।
इसे भी पढ़ें- किचन के साथ अटैच Dining Area के लिए ये वूडन पार्टीशन डिजाइन हैं बेस्ट, आपके घर को देंगे लग्जरी लुक
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।