Worlds Highest Village: दुनिया के सबसे ऊंचे गांव का नजारा देखना चाहता है हर कोई, जानें 15 हजार में कैसे जा सकते हैं आप

दुनिया के सबसे ऊंचा गांव किसी और देश में नहीं बल्कि हमारे ही देश में है। भारत में ऐसी कई अनोखी जगहें है, जो देश को अलग और खास बनाती है। ऐसा ही एक गांव हिमाचल प्रदेश में भी स्थित है। कोमिक गांव के नाम से जानी जाने वाली यह जगह, अब पर्यटकों के लिए एक खास और अनोखी जगह बन गई है। हर कोई दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित इस गांव को देखना चाहता है। अधिक ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां पहुंचना इतना आसान भी नहीं है, लेकिन फिर भी आप यहां जा सकते हैं।
सर्दियों में यह गांव पूरी तरह से बर्फ का चादर से ढक जाता है। यहां का नजारा आपको बिलकुल स्वर्ग जैसा लगेगा। यहां जाने के बाद आप समझ पाएंगे कि यहां लोग कितनी कठिनाइयों में जी रहे हैं। लेकिन कठिन परिस्थितियों में जीते हुए भी खुश और आत्मनिर्भर है। यहां रहने वाले लोगों को वह सुविधा नहीं मिल रही है, जो आपके शहरों में आम है। लेकिन इन सुविधाओं को बावजूद वह अपनी जिंदगी अच्छे से बिता रहे हैं।
कहां स्थित है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव

कोमिक गांव हिमाचल प्रदेश राज्य के स्पीति घाटी क्षेत्र में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 4,587 मीटर है। यहां साल के आठ से छह महीने बर्फबारी होती है। यहां लोग मिट्टी और पत्थर के घरों में रहते हैं। मान जाता है कि इस गांव में लगभग 100 से 150 के करीब ही लोग रहते हैं। यह हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Manali Trip Plan: मुंबई वालों को मनाली घूमना नहीं पड़ेगा महंगा, अगर यात्रा करते हुए इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान
कोमिक गांव कैसे पहुंचे?
- स्पीति घाटी से कोमिक गांव लगभग 1 घंटे की दूरी पर है। इसकी दूरी लगभग 25 किमी है। सड़कों पर बर्फ की चादर होने और रास्ते कठिन होने की वजह से आपको ज्यादा समय लग सकता है।
- अगर आप पहली बार कोमिक गांव जा रहे हैं, तो आपके लिए बेस्ट है कि आप पहले शिमला या मनाली बस से पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद आपको आसानी से काजा के लिए बस मिल जाएगी। कोमिक गांव से काजा, सबसे नजदीक शहर है। आप चाहें, तो शिमला मनाली से सीधी टैक्सी बुक करके भी कोमिक गांव जा सकते हैं। लेकिन अगर आप पहले काजा बस से जाते हैं और फिर कोमिक गांव के लिए टैक्सी लेते हैं, तो यह आपको सस्ता पड़ेगा।
- स्पीति घाटी घूमने आए लोग भी कोमिक गांव जा सकते हैं। आपको गांव के बस से ज्यादा टैक्सी से जाना सुविधाजनक लगेगा। अगर आप अपनी सभी यात्रा बस से करते हैं, तो अंत में कोमिक गांव तक जाने के लिए टैक्सी करते हैं, तो आप आसानी से 15 हजार में ट्रिप पूरा कर लेंगे। हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगहों की भरमार है।
इसे भी पढ़ें- Old Manali: क्या आपने ओल्ड मनाली की इन शानदार जगहों का दीदार किया? ये जन्नत से कम नहीं
कोमिक गांव में होटल और रेस्टोरेंट

ऊंचाई पर होने के कारण यहां आपको होटल ज्यादा नहीं मिलेंगे। लेकिन यहां आपको अच्छे होमस्टे मिल जाएंगे। यह होमस्टे शहरों की तरह बहुत ज्यादा सुंदर नहीं होंगे, लेकिन यहां की संस्कृति को जानने और समझने के लिए होमस्टे में राज गुजारना आपके लिए यादगार हो जाएगा। इसके अलावा आपको खाने के लिए कई अच्छे रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे। हालांकि, हर तरह का खाना मिलना यहां थोड़ा मुश्किल है। साथ ही, ध्यान रखें कि होम स्टे और खाना आपको यहां महंगा पड़ेगा। इसलिए आप यहां ज्यादा से ज्यादा 2 दिन का समय ही गुजारें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।