Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:51 PM IST

इस राखी अपने भाई को खिलाएं जवे मखाने की खीर, जानें आसान रेसिपी

यदि आप इस राखी के मौके पर अपने भाई को स्पेशल फील करवाना चाहती हैं तो यहां दी गई जवे मखाने की खीर आपके काम आ सकती है। जानते हैं आगे...
Updated:- 2026-08-12, 10:13 IST
jave makhana kheer

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के खुशी का प्रतीक है। इस खास दिन पर हर घर में कुछ न कुछ मीठा जरूर बनता है, लेकिन अगर आप इस बार एक जैसी मिठाइयों से हटकर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो जवे-मखाने की खीर एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह खीर खाने में बेहद स्वादिष्ट और मलाईदार होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता और रसोई में मौजूद चीजों से ही यह मिनटों में तैयार हो जाती है। ऐसे में इस रक्षाबंधन अपने हाथों से बनी यह खास खीर खिलाकर अपने भाइयों का मुंह मीठा कराएं और त्योहार की मिठास को और बढ़ाएं। जानते हैं, इस रेसिपी के बारे में...

जवे मखाने की खीर कैसे बनाएं? Recipe Card

रक्षाबंधन पर बनाएं स्वादिष्ट जवे मखाने की खीर, बेहद आसान है यह रेसिपी

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Garima Garg

Ingredients

  • जवे (सेवई): 1 कप (हल्के भुने हुए)
  • मखाने: 1.5 कप
  • दूध: 1.5 लीटर (फुल क्रीम)
  • देसी घी: 2 बड़े चम्मच
  • चीनी: 1 कप
  • ड्राय फ्रूट्स: 2 बड़े चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • केसर के धागे: 8-10

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें।

  2. Step 2:

    मखानों को क्रिस्पी होने तक भूनकर दरदरा कूट लें।

  3. Step 3:

    इब उसी कड़ाही में जवे को सुनहरा भूनें।

  4. Step 4:

    फिर भारी तले के बर्तन में फुल क्रीम दूध उबालें।

  5. Step 5:

    उबलते दूध में कुटे हुए मखाने डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं।

  6. Step 6:

    अब भुने हुए जवे मिलाएं और धीमी आंच पर चलाएं।

  7. Step 7:

    मिश्रण के गाढ़ा और नरम होने तक पकने दें।

  8. Step 8:

    स्वादानुसार चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।

  9. Step 9:

    केसर वाला दूध और कटे हुए मेवे डालें।

  10. Step 10:

    2 मिनट उबालकर गैस बंद करें और परोसें।

कैसे बनाएं जवे मखाने की खीर?

केवल जवे की खीर खाकर बोर हो गई हैं तो जवे मखाने की खीर एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है, जानते हैं रेसिपी-

मखाने और जवे को भूनना: सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालें। इसमें मखानों को धीमी आंच पर हल्का क्रिस्पी होने तक भून लें और ठंडा होने पर थोड़ा दरदरा कूट लें। इसके बाद बचे हुए घी में जवे को सुनहरा होने तक भूनकर अलग निकाल लें।

2 - 2026-08-12T100814.252

दूध उबालें: अब एक पतीले या भगोने में फुल क्रीम दूध डालें और मध्यम आंच पर उबाल आने दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच धीमी कर दें और दूध को 5 से 7 मिनट तक थोड़ा गाढ़ा होने दें।

मखाने शामिल करना: उबलते हुए दूध में सबसे पहले दरदरे कुटे हुए मखाने डालें। इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकने दें ताकि मखाने दूध को सोख लें और नरम हो जाएं।

जवे मिलाना: मखाने के थोड़े नरम होते ही इसमें भुने हुए जवे डाल दें। चम्मच से लगातार चलाते रहें ताकि जवे बर्तन के तले में चिपके नहीं।

धीमी आंच पर पकाना: मिश्रण को धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं। आप देखेंगी की जवे गल गए हैं और दूध गाढ़ा रबड़ी जैसा हो गया है।

मिठास और सुगंध जोड़ना: जब खीर गाढ़ी हो जाए, तब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और भिगोया हुआ केसर का दूध मिलाएं। चीनी पूरी तरह से घुलने तक 2-3 मिनट और पकाएं।

यह भी पढ़ें- रबड़ी-हलवा नहीं, सावन शिवरात्रि पर बनाएं ये 2 खास तरह के भोग

ड्राई फ्रूट्स डालें और परोसें: अब बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर मिलाएं। गैस बंद कर दें। आप इसे गरम-गरम परोस सकती हैं।

1 - 2026-08-12T100812.437

खीर बनाते वक्त किन बातों का रखें ख्याल

यदि आप जवे मखाने की खीर बना रही हैं तो यहां दी गई बातों का ख्याल रखें-

  1. इस खीर में क्रीमी और गाढ़ापन लाने के लिए हमेशा फुल क्रीम या टोंड की जगह मलाईदार दूध का इस्तेमाल करें।
  2. मखानों को साबुत डालने के बजाय हल्का दरदरा पीसकर या कूटकर डालें, जिससे खीर का टेक्सचर अच्छा हो सके।
  3. जवे बहुत जल्दी बर्तन के तली में चिपक जाते हैं, इसलिए खीर बनाते समय बीच-बीच में चलाते रहें।

यह भी पढ़ें- स्वादिष्‍ट प्रसाद के लिए मशहूर हैं भारत के ये 11 पवित्र मंदिर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।