क्या आप जानते हैं देसी घी से मिनटों में बनकर तैयार हो सकता है फ्रेश मक्खन? यहां जानें पूरी प्रक्रिया

भारतीय घरों की रसोई में देसी घी और मक्खन के बिना खाने की स्वाद अधूरा रहता है। कुछ क्षेत्रों में तो सब्जी से लेकर दाल और पराठों को बिना मक्खन और देसी घी के खाया ही नहीं जाता है। वैसे बात तो सही है किसी भी डिश में यदि आप इन दोनों चीजों से तड़का लगाएं या फिर बाद में मिक्स करते बनाती हैं, तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आजकल लोग मक्खन, पनीर और देसी घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को बाजार से लेने के बजाय घर पर ही बनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दरअसल, इन सभी चीजों को बाजार में मिलावट करके बेचा जा रहा है। ऐसे में यह हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा रही हैं। जिसके चलते लोग खुद घर पर फ्रेश बटर और घी बना लेते हैं।
अधिकतर घरों में दूध की मलाई को जमाकर उसको फेंटा जाता है और उसके बाद मक्खन निकलता है, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में बटर बनाने की एक नई और आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं। इसको आप उस वक्त आजमा सकती हैं, जब आपके पास घर में मक्खन नहीं हो और आपको उसकी सख्त जरूरत हो। जी हां आज हम आपको देसी घी से मक्खन निकालने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसको आप मिनटों में घर पर ही निकालकर रोटी, पराठे, ब्रेड या किसी सब्जी में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जान लेते हैं इसको बनाने की पूरी प्रक्रिया।
देसी घी से मक्खन कैसे निकालें?
- सबसे पहले आपको देसी घी को एक पैन में निकालना है।
- अब आप इसे गैस पर रखकर थोड़ा पिघला लें।
- पिघलने के बाद देसी घी को ठंडा कर लेना है।
- इसके बाद घी को किसी बड़े कटोरे में निकालें।
- अब आपको इस घी में फ्रीजर में से आइस क्यूब निकालकर डालने हैं।

- इन आइस क्यूब को आपको घी पर हथेली की मदद से गोल घुमाना है।
- आइस क्यूब गल जाने पर आप और भी डाल सकती हैं।
- आप जैसे-जैसे इन बर्फ के टुकड़ों को घी में घुमाती जाएंगी आपको मक्खन नजर आने लगेगा।
ये भी पढ़ें: How To Make Desi Ghee: मिल गया! दही से बढ़िया और दानेदार घी निकालने का दमदार किचन हैक, फॉलो करें ये स्टेप्स

- जब पूरी तरह मक्खन निकल आए तो आप इसे किसी भी कंटेनर या बटर पेपर पर फैलाकर फ्रिज में सेट होने रख सकती हैं।
- आपका फ्रेश और टेस्टी देसी घी से बना मक्खन घर पर बनकर तैयार है।
अगर आपको हमारी बताई यह ट्रिक पसंद आई हो तो आप इसको एक बार जरुर आजमा कर देखें। यकीनन यह आपके बहुत काम आएगी। खासकर जब आपके घर में मक्खन अचानक खत्म हो जाएगा। अधिकतर लोग इस मक्खन का इस्तेमाल घेवर बनाने में करते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।