Eid Special: दस्तरखान को इन लजीज डिशेज से चार चांद लगाएं

ईद का त्योहार हो और खाने की बात ना हो ये मुमकिन नहीं है। जैसे-जैसे ईद करीब आती है, वैसे ही घर में टेस्टी-टेस्ट पकवान बनाने की डिमांड भी बढ़ने लगती है। महिलाएं ईद के दौरान काफी सोच विचार करती हैं कि दस्तरखान के लिए ऐसे कौन-कौन से पकवान बनाए जाएं, जिससे घर पर आए मेहमानों की आवाभगत की जा सके। मुश्किल यह भी रहती है कि खाने के स्टार्टर और मेन कोर्स में क्या-क्या रखा जाए। खैर, घबराएं नहीं। हम आपके साथ कुछ ऐसी टेस्टी डिशेज के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं, जिनसे आपके घर में बढ़ जाएगी ईद की रौनक।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं ये 5 हरी सब्जियां, जानें कैसे
टंगड़ी कबाब

नॉनवेज स्टार्टर की बात हो तो सबसे पहले सभी के जहन में कबाब ही आती है। तो क्यूों ना टंगड़ी कबाब सबसे पहले मेहमानों को परोसा जाए। टंगड़ी कबाब आज कल बाजार में सस्ते भी मिल जाता है और इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है।
पनीर टिक्का

पनीर टिक्का एक ऐसा स्टार्टर है, जिसे आप आसानी से अपने घर में बना सकती हैं। आप चाहें तो बाजार से रेडीमेड पनीर टिक्का ऑर्डर कर सकती हैं, लेकिन आप चाहें तो इसका बेहतरीन स्वाद पाने के लिए इसे घर में भी बना सकती हैं। पनीर-टिक्का अमूमन सभी को पसंद आता है। स्टार्टर के लिए ये बेहतरीन डिश है।
आलू और दाल की टिक्की
आमतौर पर हर घर में आलू और दाल रहता ही है। आलू और दाल की टिक्की आप आसानी से घर में बना सकती हैं। घर के खाने का स्वाद शायद ही कही मिलेगा। घर पर बना हुआ कुछ भी बेहद स्वादिष्ट लगता है।
पकौड़ियां

अलग और टेस्टी स्वाद पाने के लिए आप पकौड़े भी बना सकती हैं। आजकल घरों में कई तरह के पकौड़े आराम से बनाए जा सकते हैं। आप प्याज के पकौड़ा, प्याज और गोभी के पकौड़े, पालक के पकौड़े, आलू के पकौड़े घर पर आराम से बना सकती हैं। स्टार्टर में पकौड़े हों तो आप के त्योहार को चार-चाँद लग जाते हैं। इसके अलावा आप चीज़ बॉल, चिली पोटैटो जैसे दूसरे वेज स्टार्टर अपने मेहमानों को खिला सकती हैं। हालांकि, वेज स्टार्टर के साथ-साथ नॉनवेज स्टार्टर भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
मुर्ग-मुसल्लम चिकेन विंग्स
आप के स्टार्टर में मुर्ग-मुसल्लम चिकेन विंग्स हों तो स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसे आप आसानी से घरों में बना सकती हैं या बाजार से भी ले सकते हैं। अमूमन घर के सभी सदस्यों और मेहमानों को मुर्ग-मुसल्लम चिकेन विंग्स पसंद आते हैं।
हांडी कबाब

हांडी कबाब खाने में बेहद टेस्टी लगता है। आप चाहें तो इसे रोटी के साथ खा सकती हैं या स्टार्टर के तौर पर इसका मजा ले सकती हैं। इसके अलावा आप कुछ और नॉनवेज स्टार्टर्स को भी अपने मेन्यू में शामिल कर सकती हैं, जैसे कि काकोरी कबाब, चिकेन रोल, फ्राई चिकेन, अफगानी चिकेन।
मेन कोर्स के लिए ये डिशेज हैं बेहतरीन
स्टार्टर्स के बाद अब बात करते हैं मेन कोर्स की डिशेज की। अमूमन देखा जाता है कि मेन कोर्स को लेकर महिलाएं सोच में पड़ जाती हैं कि इसमें कौन-कौन से आइटम्स शामिल किया जाएं। जब घर में मेहमान आने वाले हों तो इस बात की फिक्र और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ईद पर आमतौर पर घर पर मेहमानों का आना होता ही है। ऐसे में आप ये टेस्टी डिशेज मेन कोर्स में सर्व कर सकती हैं।
मुगलई चिकन
मुगलई चिकन खाने का अपना ही मजा है। मुगलई चिकन बनाने में मसाले का इस्तेमाल कम होता है, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसी ही एक रेसिपी है मुगलई चिकन महारानी की। इसे दही, प्याज और काजू की ग्रेवी में पकाया जाता है।
इसे भी पढ़े: Raksha Bandhan 2019: राशि के अनुसार इन रंगों की राखियां बांधे, लंबी उम्र के साथ भाई को दें यह फायदे भी
चिकन करी
चिकन करी देखने और खाने दोनों में बेहतरीन लगती है। इसकी ग्रेवी ज्यादा पतली न होकर गाढ़ी होती है। ग्रेवी के लिए सिर्फ टमाटर और प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। मेन कोर्स में चिकन करी तो हो मेहमान खाने से इंप्रेस हुए बिना नहीं रहते।
बटर चिकन
बटर चिकन भी खाने में बेहद उम्दा लगता है। इसे भी आप अपने मेन कोर्स की डिशेज में शामिल कर सकती हैं। अमूमन बटर चिकन सभी को पसंद आता है। इसके अलावा आप अफगानी चिकन, निहारी चिकन, चिकन दो-प्याजा, मुर्ग-मुस्सलम जैसी डिशेज को भी आप मेन कोर्स में शामिल कर सकती हैं।
कड़ाई पनीर

वेजीटेरियन्स को कढ़ाई पनीर बहुत पसंद आता है। इसे आप आसानी से अपने घर में भी बना सकती हैं। आप चाहें तो घर के वेजीटेरियन सदस्यों के लिए इसे बाजार से भी ऑर्डर कर सकती हैं।
मंचूरियन
मंचूरियन का स्वाद ईद के त्योहार का मजा और भी ज्यादा बढ़ा देता है। मेन कोर्स के डिश में आप इसे भी शामिल कर सकती हैं। इस चाइनीज डिश से आपके दस्तरखान पर अच्छी वैराएटी नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: Rakhi Special: अपने भाई के लिए बेसन के मालपुए घर पर ही मिनटों में बनाएं
शाही पनीर
शाही पनीर भी वेज खाने के मेन्यू में शामिल किया जा सकता है। शाही पनीर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो घर आए हुए मेहमानों और परिवार वालों को पसंद आता है। इसके अलावा आप मिक्स वेज, पनीर कोफ्ता, बनाना कोफ्ता जैसे आइटम्स भी मेन कोर्स में शामिल कर सकती हैं।
अगर खाने के बाद स्वीट डिश भी अपनी पसंद की हो तो मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
गुलाब जामुन को आप अपनी स्वीट डिशेज में जरूर शामिल करना चाहेंगी। गुलाब-जामुन का स्वाद और मिठास फेस्टिव माहौल को और खुशगवार बना देगी।

काजू की बर्फी भी स्वीट डिश का एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। काजू बर्फी अमूनन सभी को पसंद आती है। इसे भी बाजार से ऑर्डर किया जा सकता है।
मालपुआ भी खाने में बहुत लजीज लगता है। गाजर का हलुआ, सीरखंडी, रसगुल्ला जैसी स्वीट डिश में आप मेहमानों को सर्व कर सकती हैं।
इन स्टार्टर्स, मेन कोर्स की डिशेंज और स्वीट डिशेज से आप ईद के दस्तरख़ान को सजा सकती हैं। इस ईद अपनो के साथ दूसरों से भी खुशियां शेयर करे।
स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।