1 रुपये का यह पाउच पानी की बोतल को चुटकियों में करेगा साफ

पानी की बोतल का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। हालांकि, कई लोग पानी की बोतल को समय- समय पर साफ नहीं करते हैं। अगर पानी की बोतल को समय रहते साफ ना किया जाए, तो इसमें मौजूद गंदगी आपको बीमार कर सकती हैं। ऐसे में आपको 1 रुपये के शैंपू की मदद से पानी के बोतल की सफाई कैसे करना है, यह हम आपको बताएंगे। ध्यान रखें कि पानी के बोतल की सफाई आपको सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए। इससे पानी का बोतल साफ रहता है और आप बीमारियों से बच सकते हैं।
कैसे करे पानी के बोतल की सफाई
- सबसे पहले आपको पानी का बोतल खाली करना होगा।
- इसके बाद, आपको हल्के गुनगुने पानी में पानी के बोतल को डालना होगा।
- फिर बाल्टी में आपको एक शैंपू डालना है।
- अब सारे बोतल के ढक्कन को खोलकर आपको बोतल को पानी और ढक्कन, दोनों को इस पानी में डाल देना है।
- बाद में, ब्रश की मदद से आपको बोतल की सफाई करनी है।
- फिर नार्मल और साफ पानी की मदद से अपने बोतल को धो लें।
- ऐसा करने से बोतल मिनटों में साफ हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- पानी की बोतल को चुटकियों में ऐसे करें साफ, ये रहे आसान ट्रिक्स
शैंपू करेगा पानी के बोतल को साफ

- आप पानी के बोतल में आधा पानी डाल लें।
- फिर सभी बोतल में एक बूंद शैंपू का मिलाएं।
- पानी के बोतल को अच्छे से शेक कर लें।
- फिर कुछ देर के बाद सारा पानी गिरा दें।
- अब नार्मल पानी बोतल में भरें और पानी के बोतल को धो लें।
- इसके बाद, पानी का बोतल साफ हो जाएगा ।
- इसके बाद आपको पानी का बोतल साफ हो जाएंगा।
इसे जरूर पढ़ें- पानी की बोतल को साबुन के अलावा इन चीजों से करें साफ
किन बातों का ध्यान रखें
पानी के बोतल की सफाई करते समय आपको इसमें ज्यादा गर्म पानी नहीं डालना चाहिए। अगर बोतल प्लास्टिक का है, तो गर्म पानी के कारण बोतल खराब हो सकता है। ऐसे में आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि पानी ज्यादा गर्म ना हो। वहीं, यह भी ध्यान रखें कि बोतल की ढक्कन काफी जल्दी गंदी हो जाती है, इसे अच्छे से साफ करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।