Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

वैकुंठ के दौरान आखिरी बार इस घाट पर गए थे भगवान श्रीराम, अयोध्या दर्शन करने वाले यहां जरूर जाएं

श्री राम की नगरी अयोध्या प्राचीन काल के रहस्यों से भरी है। यहां की एक-एक जगह आपको पौराणिक मान्यताओं और इतिहास का अहसास करवाएगी। इनमें से ही एक अयोध्या घाट है, जहां हर दिन लोगों की भीड़ श्री राम के दर्शन के लिए उमड़ती है।   
Updated:- 2024-04-25, 09:28 IST
history of ayodhya guptar ghat location time

राम मंदिर बनने के बाद अब हर कोई रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने का प्लान बना रहा है। ऐसे में लोग 2 से 3 दिन का ट्रिप तो प्लान करते ही हैं। इस ट्रिप में लोग राम मंदिर के अलावा भी आस-पास स्थित जगहों पर घूमने जाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको अयोध्या में स्थित ऐसे घाट के बारे में जानकारी देंगे, जिसका श्री राम के साथ खास कनेक्शन है। माना जाता है कि जब भगवान राम को परमधाम जाना था तो वह इसी घाट पर पहुंचे और अपने परमधाम चले गए। अयोध्या जाने वाले लोगों को श्री राम के अंतिम स्थान पर एक बार दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। 

गुप्तार घाट का इतिहास

ayodhya guptar ghat

पहले इस घाट का नाम गो प्रतारण घाट था। यहां गाय नदी को पार करके जाती थी। लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर गुप्तार घाट कर दिया गया। इसे  गुप्तार घाट के नाम से इसलिए जाना जाता है, क्योंकि श्री राम आखिरी बार वैकुंट के दौरान इसी घाट पर आए और अपने शरीर को गुप्त कर लिए था। यहां भगवान श्रीराम ने जल समाधि ली थी। यह अयोध्या में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- Ayodhya Travel: राम मंदिर के अलावा अयोध्या के इन मंदिरों का दर्शन किए बिना अधूरा है सफर

 

गुप्तार घाट पर नहाने से होती है मन्नत पूरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Monidipa Bose- Dey || মণিদীপা (@moni2511)

माना जाता है कि  इस घाट पर दर्शन करने और इसमें नहाने से श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होती है। इसलिए यहां आने के बाद कोई भी बिना नहाए वापस नहीं जाता है। 

अयोध्या में कहां स्थित है गुप्तार घाट 

  • यह घाट राम की नगरी अयोध्या में से लगभग 5 किलोमीटर पर स्थित है। 
  • अयोध्या रेलवे स्टेशन से घाट की दूरी 10 किमी है। 
  • इसके अलावा यहां फ्लाइट से भी पहुंचा जा सकता है। 
  • अगर आप सड़क मार्ग से आ रहे हैं, तो आस-पास के राज्यों से आपको बसें मिल जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें : Ram Temples: अयोध्या ही नहीं, बल्कि भारत के ये राम मंदिर भी हैं श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास

गुप्तार घाट में करने के लिए चीजें

guptar ghat

यहां आप बोटिंग कर सकते हैं।  वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज समेत  सेल्फी व टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर इसे अधिक पसंद किया जाता है। 19वीं सदी में राजा दर्शन सिंह द्वारा गुप्तार घाट का नवनिर्माण करवाया गया था। इस घाट का नवनिर्माण करवाया गया था। इस घाट पर आपको कई मंदिर भी दर्शन के लिए मिलेंगे। जिसमें राम जानकी मंदिर, पुराने चरण पादुका मंदिर, नरसिंह मंदिर और हनुमान मंदिर स्थित है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-aveshkhanz,  ayodhya_vibes__insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।