Lohri 2025: लोहड़ी मनाने के लिए पहली बार जा रहे हैं पंजाब, तो इन ऐतिहासिक जगहों पर घूम सकते हैं आप

लोहड़ी पंजाबी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पर्व में आपको जगह-जगह पंजाब में पंजाबी लोग संगीत और नृत्य का आनंद लेते हुए लोग नजर आएंगे। लोहड़ी पंजाबी समुदाय को एक साथ लाने का एक अवसर है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं। पंजाब में आपको लोहड़ी का पर्व खास और अनोखी तरह से मनाते हुए देखने को मिलेगा। यही कारण है कि लोग इस पर्व में पंजाब घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इस दौरान पंजाब में है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पंजाब के कुछ ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताएंगे। पंजाब घूमने गए लोग इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
शीश महल, पटियाला

यह पटियाला की सबसे सुंदर इमारत में से एक है। पंजाब घूमने जा रहे लोग, भले ही अमृतसर गोल्डन टेंपल देखने जाएंगे। लेकिन गोल्डन टेंपल देखने के बाद अगर पंजाब में कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो पटियाला जा सकते हैं। शीश महल के साथ-साथ पटियाला में पटियाला काली मंदिर और मोती भाग पैलेस भी अनोखी जगह है।मोती बाग पैलेस के पीछे ही यह महल बना हुआ है। इसे 'दर्पणों का महल' भी कहा जाता है। यहां आपको एक कृत्रिम झील भी देखने को मिलेगा। झील के किनारे बगीचे और फव्वारे हैं। यह भारत मेंपरिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Lohri 2025: पंजाब में कहां मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व शानदार, जानें
महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय
आप सोच रहे होंगे कि संग्रहालय क्यों ऐतिहासिक जगह है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस एक जगह पर आप पंजाब की कई ऐतिहासिक चीजों को देख पाएंगे। महाराजा रणजीत सिंह की भव्य प्रतिमा के साथ शुरू होने वाला यह संग्रहालय चारों ओर हरे-भरे लॉन के साथ 4 एकड़ में फैला है। यहां आप जा रहे हैं, तो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को दर्शाने वाले साउंड एंड लाइट शो को जरूर देखकर आएं। यह सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। यह पंजाब में अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- पंजाब की इन 3 जगहों को देखने के लिए विदेश से आते हैं लोग, क्या आपने देखा
ईमान नासिर मकबरा

इस इमारत की खूबसूरती आपको ठहरने के लिए मजबूर कर देगी। जालंधर में स्थित यह मकबरा ऐतिहासिक होने के साथ-साथ आज भी अपनी खूबसूरती को समेटे हुए है। इसका इतिहास 800 साल पुराना बताया जाता है। सफेद रंग की इस मस्जिद की दीवारें बेहद खूबसूरत है। अगर आप इतिहास प्रेमी है, तो आपको यहां आना अच्छा लगेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।