Jammu And Kashmir Travel: जिंदगी गुलजार हो जाएगी, बस एक बार जम्मू कश्मीर के इन गांवों का दीदार कर लीजिए

Hidden Villages In Jammu And Kashmir: जम्मू कश्मीर का जब भी नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले धरती पर स्वर्ग ही ध्यान आता है। इस प्रांत की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
जम्मू-कश्मीर में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, डल झील, वेरीनाग या बेताब वैली जैसी चर्चित जगहों पर ही घूमने के लिए पहुंचते हैं।
यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती कमाल की है, लेकिन इन जगहों की असल खूबसूरती उन गांवों से बढ़ती है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। जी हां, इस प्रांत में ऐसे कई अद्भुत गांव हैं, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको जम्मू कश्मीर में स्थित कुछ ऐसे गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस प्रांत की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां घूमने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे।
बडगाम गांव (Badgam Village)

जम्मू कश्मीर प्रांत में स्थित किसी शानदार और खूबसूरत गांव में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले बडगाम का ही रुख करते हैं। इस खूबसूरत गांव के बारे में कहा जाता है कि इसका नाम डोगरा शासक महाराज प्रताप सिंह के द्वारा रखा गया था।
समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद बडगाम गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस गांव के हरे-भरे मैदान और क्रिस्टल से अधिक साफ बहती नदियों का पानी सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस गांव को जम्मू कश्मीर का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। आपको बता दें कि बडगाम गांव को घाटी के रूप में भी जाना जाता है।
- दूरी-श्रीनगर से बडगाम गांव की दूरी करीब 15 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Beautiful Villages In Bengal: पश्चिम बंगाल के इन खूबसूरत गांवों को घूमने के बाद हिमाचल और उत्तराखंड को भूल जाएंगे
अवंतीपोरा गांव (Awantipora Village)

अवंतीपोरा जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक गांव है। इस गांव की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे जम्मू-कश्मीर का स्वर्ग माना जाता है।
बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और नदियां इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। इस गांव में स्थित अवंती स्वामी मंदिर, तुलियन झील और अवंतीश्वर मंदिर सबसे अधिक सैलानियों को आकर्षित करते हैं। यह गांव अपनी खूबसूरती के साथ स्नो एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है।
- दूरी-श्रीनगर से अवंतीपोरा गांव की दूरी करीब 32 किमी है।
कुलगाम (Kulgam Village)

कुलगाम एक खूबसूरत और शांत गांव है। इस खूबसूरत गांव को कश्मीर घाटी का अन्न भंडार भी कहा जाता है। इस खूबसूरत गांव के बारे में कहा जाता है कि किसी जमाने में यह मुगल सम्राटों और डोगरा शासकों का शिकार स्थल हुआ करता था।
कुलगाम में मौजूद अहरबल वॉटरफॉल, कोंगवटन और हाइलैंड चरागाह जैसी जगहें सबसे अधिक सैलानियों को आकर्षित करती हैं। इस खूबसूरत गांव को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस गांव की असल खूबसूरती बर्फबारी के समय देखने को मिलती है। बर्फबारी में यहां कई लोग स्नो एक्टिविटी भी करने के लिए पहुंचते हैं।
- दूरी-श्रीनगर से कुलगाम की दूरी करीब 70 किमी है।
कंगन गांव (Kangan Village)
जम्मू और कश्मीर के गंदेरबल जिले के पास स्थित कंगन एक खूबसूरत गांव है। यहां गांव नाला सिंध नदी के किनारे स्थित है और किनारे से गांव की खूबसूरती कमाल की दिखाई देती है। यह गांव अपने शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है।
कंगन गांव को जम्मू कश्मीर का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ और झील-झरने कंगन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बर्फबारी में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
- दूरी-श्रीनगर से कंगन गांव की दूरी करीब 70 किमी है।
इसे भी पढ़ें: कश्मीर के नाम से जानी जाती हैं भारत की ये शानदार और अद्भुत जगहें, एक बार आप भी घूम आएं
इन गांवों को भी एक्सप्लोर करें
जम्मू कश्मीर प्रांत में अन्य ऐसे और भी कई गांव मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आप डोडा गांव, अनंतनाग जिले में स्थित अकिंगम और नौगाम गांव और अखनूर गांव भी जा सकते हैं। इन गांवों में घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@visit_to_kashmirr,dj_geet/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
