गुजराती खाखरा और फाफड़ा में क्या होता है अंतर ?

गुजरात अपने फेमस कलचर के साथ ही अपने खानपान के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। खासतौर पर स्वादिष्ट गुजराती स्नैक्स की दीवानी तो पूरी दुनिया है। यहां के मशहूर स्नैक्स चकरी, खाकरा, गठिया, खांडवी, ढोकला, फापड़ा और नमकी शेव लगभग हर कोई खाना चाहता है। यह स्नैक्स टेस्टी होने के साथ ही बेहद हैंडी भी होते हैं। इन्हें कहीं भी आप अपने साथ कैरी कर के ले जा सकते हैं। मगर दिक्कत तो इन्हें खरीदने में आती हैं खासतौर पर नॉन-गुजराती कम्यूनिटी के लोगों को इन स्नैक्स के लगभग एक जैसे नाम बहुत कंफ्यूज करते हैं। साथ ही इनकी बनावट और रंग भी लगभग एक जैसा ही होता है। अगर आप बात करें खाखरा और फाफड़ा की तो यह दोनों ही एक ही लगते हैं। मगर स्वाद और बनावट में यह अलग होते हैं। अगर आपको भी खाखरा और फापड़ा में पहचान करने में दिक्कत होती है तो चलिए आज हम आपकी इस समस्य को दूर कर देंगे।

सामग्री
खाखरा और फाफड़ा का सबसे बड़ा डिफरेंस इनमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री हैं। ट्रेडिशनली, खाखरा को आटे से तैयार किया जाता है वहीं फाफड़ा में बेसन का इस्तेमाल होता है। यहीं से दोनों का स्वादा अलग-अलग हो जाता है। खाखरा में कई फ्लेवर आते हैं वहीं फाफड़ा एक ही स्वाद में उपलब्ध रहता है।
बनाने की विधि
इन दोनों को पकाने का तरीका भी अलग होता है। जहां खाखरा को दूध, पानी और तेल से गूंथ कर रोटी की तरह बेल कर बनाया जाता है वहीं फाफड़ा का आटा केवल पानी से गूंथा जाता है। और इसे लंबा-लंबा स्ट्राइप्स की तरह बनाया जाता है और डीप फ्राई किया जाता है।

रंग और सेप
इनका रंग और आकार भी अलग होता है। खाखरा को चपाती की तरह सेका जाता है यह दिखता भी वैसा ही है और इसका रंग भी ऑफ-वीटिश होता है। वहीं फाफड़ा सिलैंडर के शेप का होता है और इसका रंग पीला होता है।
स्वाद
स्वाद में भी दोनों अलग होते हैं। जहां खाखरा में मेथी, जीरा, बाजरा, पोदीना, लहसुन और अज्वाइन के फ्लेवर आते हें वहीं फाफड़ा में ज्यादा फ्लेवर्स नहीं आतें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।