Sat Oct 10, 2026 | Updated 09:44 AM IST

फातिमा सना शेख इस ड्रिंक से करती हैं अपने दिन की शुरुआत, सुनकर हैरान रह जाएंगी आप

दंगल फेम फातिमा सना शेख की मॉर्निंग ड्रिंक के बारे में आप सुनकर हैरान हो सकती हैं क्योंकि उन्हें ग्रीन टी या अदरक वाली चाय की जगह बुलेट कॉफी पसंद है। कैसे बनती है बुलेट कॉफी, आइए जानते हैं।
Updated:- 2019-02-05, 10:52 IST
fatima sana shaikh start her day with bullet coffee main

'दंगल' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकीं और अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना कर चुकी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हमेशा दिखती हैं फिट और ग्लोइंग। अपने हेल्थ पर ध्यान देने के लिए फातिमा करती हैं कार्डियो वर्कआउट।

fatima sana shaikh bollywood actress inside

वर्कआउट के साथ ही खानों की शौकीन हैं फातिमा। वैसे तो फातिमा को चटपटी चीजें बहुत पसंद है पर अपने फिटनेस का ध्यान रखते हुए वो इन सब चीजों से दूरी बनाये रखती हैं। उनकी पसंदीदा चीजों में पानी पूरी, डोसा, पेस्ट्री शामिल हैं। वैसे तो फिट रहने के लिए जिम और वॉकआउट करने वाली सभी एक्ट्रेसेस एक चीज जिससे सबसे ज्यादा बचती हैं वो है घी। लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की फातिमा घी की बहुत बड़ी शौकीन हैं। अपने पूरे दिन के मील में वो घी को जरूर शामिल करती हैं। 

फातिमा सना शेख की पसंद है घी

fatima sana shaikh bollywood actress inside

घी के लिए उनकी दीवानगी तब झलकती है जब वो ये बताती हैं की वो दिन की शुरुआत बुलेट कॉफी से करती हैं। फातिमा को सुबह जल्दी उठना और किताबें पढ़ते हुए बुलेट कॉफी पीना बहुत पसंद है। बुलेट कॉफी, ब्लैक कॉफी में घी डालकर बनायी जाती है। फातिमा ये हेल्थ के लिए नहीं बल्कि टेस्ट के लिए पीती हैं। साथ ही, ब्रेकफास्ट में भी लेती हैं मलाई। लंच में दाल और सब्जी के साथ रोटी या राइस और डिनर में दलिया खाना पसंद करती हैं। साथ ही, सारे दिन बीच-बीच में खाती हैं फ्रूट्स और रहती हैं हेल्‍थी।

इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, करीना कपूर ख़ान, सोनम कपूर... ये हैं बेस्ट ड्रेस ऑफ़ द वीक

fatima sana shaikh bollywood actress inside

बुलेट कॉफी बनाने की विधि

अगर आपको भी सना की तरह बुलेट कॉफी बनाने की इच्छा है तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। फातिमा की ये पसंदीदा बुलेट कॉफी आप इस तरह से बना सकती हैं- 

कितने लोगों के लिए: 1 सर्विंग

मील टाइप: ड्रिंक

बुलेट कॉफी बनाने की सामग्री

  • पानी- 1 कप
  • कॉफी पाउडर- 1 स्पून
  • नारियल तेल- 1 स्पून 
  • मक्खन- 1 स्पून

 

बुलेट कॉफी बनाने का तरीका

एक सॉस पैन में पानी लें और इसे उबाल लें। एक ब्लेंडर में कॉफी पाउडर और उबाल हुए गर्म पानी डालें और मिलाएं। फिर इसमें नारियल तेल और मक्खन मिलाकर क्रीमी होने तक ब्लेंड करें। इसे तुरंत सर्विंग कप में डालें और गर्मागर्म सर्व करें। 

इस कॉफी को पीने का मजा अकेले या अपने साथी के साथ उठा सकते हैं। वैसे तो ये आपकी सुबह को तरोताजा कर देगी पर शाम को भी आप इसका मजा ले सकती हैं। दोस्तों के आने पर बनाएं ये कॉफी और ग्रुप में साथ बैठकर बातों के साथ-साथ लें इसकी चुस्कियां। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।