herzindagi
how to go andaman and nicobar

अंडमान एंड निकोबार एक्सप्लोर करने से पहले जान लें कुछ खास बातें

अंडमान-निकोबार काफी खूबसूरत जगह है लेकिन यहां जाने से पहले कुछ चीजों को अच्छे से जान लें। 
Editorial
Updated:- 2023-08-07, 11:44 IST

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ अंडमान निकोबार द्वीप पर जानें का प्लान बना रही हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएगे। यही कारण है कि दुनिया भर के पर्यटक अंडमान में आकर अपनी छुट्टियां एन्जॉय करते हैं। हालांकि आज हम आपको इस जगह से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

आदिवासियों से दूर रहें

यहां आपको कई आदिवासी मिलेगे। हालांकि आपको उनसे दूरी बनाकर रखना है। उनकी तस्वीरें लेने से बचें या फिर आपको उनसे बातें भी नहीं करना चाहिए। इन आदिवासियों को छेड़ने का प्रयास न करें और न ही इनके साथ घुलने मिलने की कोशिश करें। यदी आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल भी हो सकती हैं। 

सीपियों को साथ ना ले जाएं

fascinating facts about andaman and nicobar islands

अंडमान निकोबार द्वीप के समुद्र तट पर आपको आसानी से कुछ सीपियां मिल जाएंगी। हालांकि आपको इन सीपियां को अपने साथ नहीं ले जाना चाहिए। कई लोग इसे इकट्ठा करके अपने साथ ले जाना चाहते हैं। यहां के रूल के अनुशार समुद्र तट पर सीपियों को छूना भी सख्त मना है। अगर आपको चाहिए तो आप इसे खरीद सकती हैं। 

अंडमान एंड निकोबार में कैंपिंग ना करें

यहां द्वीपों पर कैंपिंग करने पर आपको जेल या फिर सजा भी हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी यहां यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो किसी लोकल से यहां के रूल के बारें में अच्छे से जानकारी लें। ताकि आपको यात्रा के दौरान किसी भी तरीके का दिक्कत ना हो। 

इसें भी पढ़ें: अंडमान का बना रहे हैं प्लान तो इस द्वीप को जरूर करें एक्सप्लोर

बॉनफायर ना करें

facts about andaman and nicobar islands

कई लोग यहां के द्वीपों पर बॉनफायर करने का प्लान करते है। खैर दोस्तों के साथ ट्रिप के दौरान भी इन चीजों को करने से बचें। बॉनफायर करना है तो होटल में पूछ कर उनके वहां कर लें।  द्वीपों पर बॉनफायर करना सख्त मना है। इसके लिए आपको जेल भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं आपके पासपोर्ट को जब्त भी किया जा सकता है। 

इसें भी पढ़ें: मानसून के मौसम में केरल में इन चीजों का उठाएं लुत्फ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।