रमजान में हरियाणा के इन 3 मस्जिदों में जाएं इबादत करने, मिलेगा सुकून

मस्जिदें इस्लाम धर्म के लोगों के लिए इबादत और आध्यात्मिक शांति की जगह होती हैं, यहां पर नमाज अदा करने और अल्लाह से दुआ मांगने जाते हैं। इस समय रमजान चल रहा है। यह इस्लाम में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। 1 महीने तक चलने वाले इस पर्व में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए उपवास रखते हैं। यह एक कठिन व्रत होता है। इस पर्व के दौरान मस्जिदों में विशेष नमाज पढ़ी जाती है। इसलिए लोगों की भीड़ रमजान के दौरान मस्जिदों में आपको ज्यादा देखने को मिलेगी। अगर आप हरियाणा में रहते हैं और अपने परिवार या दोस्तों के साथ नमाज अदा करने के लिए किसी खास मस्जिद में जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के कुछ खास मस्जिदों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हरियाणा की ऐतिहासिक मस्जिद

बाबर की पत्नी काबुली बेगम के नाम पर पानीपत के काबुली बाग मस्जिद (Kabuli Bagh Mosque) का नाम रखा गया है। यह मस्जिद पानीपत के काबुल बाग कॉलोनी में स्थित है। मस्जिद के नाम पर ही कॉलोनी का नाम भी रखा गया है। माना जाता है कि 1526 ई. में पानीपत के युद्ध के दौरान, यह मस्जिद बनवाई गई थी। मस्जिद को लेकर अलग-अलग इतिहास प्रचलित हैं। इस मस्जिद की इमारत में आपको इंडो-अरबी वास्तुकला देखने को मिलेगी। यह परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-रमजान में घूमने के शौकीन लोग बना रहे हैं ट्रिप प्लान, जानें हैदराबाद में कहां जा सकते हैं
लाट की मस्जिद
यह मस्जिद हरियाणा के हिसार में स्थित है, लेकिन इसी नाम से आपको मध्यप्रदेश के धार शहर में भी देखने को मिलेगी। यहां जाने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं है। यह अनोखी मस्जिद हिसार में फिरोज शाह के महल परिसर के अंदर स्थित है। एक और छोटी गुंबददार इमारत और एक लंबा पत्थर का खंभा इस जगह को अलग और खास बनाता है। आसपास का पार्क इस जगह की शांति को बढ़ाता है। यह भारत की अनोखी मस्जिद में से एक है।
काजियों की मस्जिद

यह हरियाणा के यमुनानगर जिले में साढौरा नगर में स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण दोबारा करवाया गया, क्योंकि तीन गुंबदों में से दो पहले ही ढह गए थे। लेकिन बाद में इसे ठीक करवाया गया था। मस्जिद को कभी खूबसूरत नीले और पीले रंग की चमकदार टाइल के काम से सजाया गया था, जो अब लंबे समय से गुमनामी में खो गया है, क्योंकि इसका सही से ख्याल नहीं रखा गया। लेकिन यह एक ऐतिहासिक मस्जिद है और आप यहां जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- देश की इस मस्जिद को क्यों कहा जाता है सबसे छोटा, रमजान में आप भी जा सकते हैं यहां
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।