Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

क्या बांके बिहारी जी की फोटो घर में रख सकते हैं?

बांके बिहारी जी भगवान श्रीकृष्ण के सबसे लोकप्रिय रूपों में से एक हैं। उन्हें वृंदावन का राजा भी कहा जाता है। बांके बिहारी जी की मूर्ति त्रिभंगा मुद्रा में है, जिसका अर्थ है कि उनका शरीर तीन स्थानों पर झुका हुआ है। उनके हाथ में एक बांसुरी है, और उनके सिर पर एक मोर पंख है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या क्या बांके बिहारी जी की तस्वीर घर में रख सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-03-31, 11:00 IST
can we keep banke bihari ji photo at home

बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है, जिन्हें बांके बिहारी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में स्थापित भगवान कृष्ण की मूर्ति को अत्यंत चमत्कारी माना जाता है, और यह माना जाता है कि इसमें दो आत्माएं हैं। आपको बता दें, बांके बिहारी मंदिर का निर्माण 1864 में स्वामी हरिदास ने करवाया था। स्वामी हरिदास एक महान संगीतकार और भगवान कृष्ण के भक्त थे। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न हुए और उन्हें बांके बिहारी के रूप में दर्शन दिए। अब ऐसे में क्या बांके बिहारी जी की तस्वीर घर में लगा सकते हैं और अगर हां तो इनकी फोटो किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

क्या बांके बिहारी की फोटो घर में रखनी चाहिए?

banke-bihari-mandir-mein-mangala-aarti-karna-kyu-mana-hai

बांके बिहारी जी की फोटो घर में रखना शुभ माना जाता है। बांके बिहारी जी की फोटो को हमेशा घर के मंदिर में या किसी पवित्र स्थान पर रखें। इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां आप नियमित रूप से उनकी पूजा कर सकें।

किस दिशा में बांके बिहारी की फोटो घर में रखनी चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांके बिहारी की फोटो रखने के लिए कुछ खास दिशाओं को शुभ माना जाता है। अगर आप बिहारी जी तस्वीर लगा रहे हैं तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी शुभ मानी जाती है। यह ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस बात का ध्यान रखें कि बांके बिहारी की फोटो को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - वृंदावन के बांके बिहारी से जुड़ी ये चार बातें नहीं जानते होंगे आप

क्या हैं बांके बिहारी की फोटो घर में रखने के नियम?

  • बांके बिहारी की फोटो या मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। आप इसे पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।
  • बांके बिहारी की फोटो या मूर्ति को एक साफ और पवित्र स्थान पर स्थापित करें।
  • इसे पूजा घर में या किसी ऐसे स्थान पर रखें जहाँ आप नियमित रूप से पूजा कर सकें।
  • नियमित रूप से फोटो या मूर्ति की साफ-सफाई करें।
  • प्रतिदिन उनकी पूजा करें और उन्हें फूल, फल और मिठाई अर्पित करें।

इसे जरूर पढ़ें - बांके बिहारी मंदिर में क्यों होती है साल में सिर्फ एक बार मंगला आरती?

क्या हैं बांके बिहारी की फोटो घर में रखने के लाभ?

banke bihari temple

बांके बिहारी की फोटो या मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह घर के वातावरण को शुद्ध और शांत करता है। बांके बिहारी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। घर में धन और समृद्धि आती है। बांके बिहारी को मनोकामना पूर्ति करने वाला देवता माना जाता है। उनकी सच्चे मन से पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।