Dehradun से मात्र 100 किमी के अंदर हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, आजकल सब जा रहे हैं यहां घूमने

दूर शहरों से घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए सबसे पहले स्टॉप या तो हरिद्वार होता है या देहरादून। लोग यहां से अपनी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बनाते हैं। क्योंकि, दूर शहरों से पहले आप ट्रेन से यहां पहुंचते हैं और फिर बस या स्कूटी लेकर पहाड़ों पर घूमने निकल जाते हैं। लेकिन देहरादून पहुंचने के बाद अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि पहले कहां घूमा जाएं, क्योंकि वह अपनी छोटी सी ट्रिप को खराब नहीं करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए हमारे पास बेस्ट ऑप्शन है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देहरादून से मात्र 100 किमी के अंदर बेस्ट हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यह जगहें आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी।
देहरादून से मसूरी

पहाड़ों की रानी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह देहरादून से मात्र 33 किमी की दूरी पर स्थित है। इससे आप समझ सकते हैं कि न तो आपको ज्यादा लंबी दूरी तय करनी होगी और न ही आपका यात्रा में ज्यादा समय बर्बाद होगा। 1.30 से 2 घंटे में आप मसूरी पहुंच जाएंगे और अपनी ट्रिप का मजा उठा पाएंगे। यहां घूमने के लिए निकले लोग केम्प्टी फॉल्स, गन हिल और माल रोड जैसी जगहें जरूर घूमकर आएं।
इसे भी पढ़ें- देहरादून के पास इन हिल स्टेशन पर आपको मिलेंगी घूमने के लिए अच्छी जगहें, दोस्तों के साथ जा सकती हैं आप
देहरादून से कानाताल

जब मसूरी की बात हो गई है, तो कानाताल का नाम भी इस लिस्ट में जरूर आएगी। आप मसूरी घूमने के बाद भी कानाताल जा सकते हैं। मसूरी से कानाताल लगभग 45 किमी की दूरी पर है। वहीं देहरादून से कानाताल लगभग 73 किमी की दूरी पर स्थित है। आपको यहां पहुंचने में लगभग 3 घंटे का समय लगेगा। अपनी गाड़ी से घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह सफर यादगार होगा, क्योंकि यहां पहुंचने का रास्ता और रास्ते में आने वाले नजारे बेहद खूबसूरत हैं। मसूरी में घूमने के लिए जगहें आपको ज्यादा मिलेंगी।
इसे भी पढ़ें-Honeymoon Destination: गर्मी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन हसीन और ठंडी जगहों पर हनीमून मनाने पहुंचें, लम्हा याद रहेगा
देहरादून से लैंडोर

देहरादून से लैंडोर पहुंचना भी कोई मुश्किल नहीं रहने वाला। क्योंकि, यहां तक पहुंचने में आपको लगभग 40 किमी की दूरी तय करनी होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि मसूरी से लैंडोर सबसे ज्यादा पास है। क्योंकि, यह मात्र 4 किमी की दूरी पर स्थित है। 20 मिनट में आप मसूरी से भी पहुंच जाएंगी। देहरादून के पास घूमने के लिए जगहों में यह बेस्ट है।
इसके अलावा आप देहरादून से चकराता, देहरादून से नई टिहरी और देहरादून से धनौल्टी भी 100 किमी की दूरी पर स्थित है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।