Most beautiful church in bengaluru: क्रिसमस डे आने में बहुत कम दिन बचे हुए हैं। यह एक ऐसा दिन होता है, जब पूरी दुनिया में ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह की कदमों में मोमबत्ती जलाकर सुखद जीवन की कामना करते हैं।
क्रिसमस डे के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न का माहौल भी रहता है। कई राज्यों में तो 1-2 पहले से ही क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन स्टार्ट हो जाता है। दिल्ली, मुंबई और गोवा के अलावा दक्षिण भारत के कुछ शहरों में बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है।
बेंगलुरु में भी क्रिसमस डे के दिन कुछ अधिक ही चहल-पहल रहती है। इस शहर में मौजूद कुछ प्रमुख चर्च को देखने के लिए लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु में मौजूद कुछ चर्चित और लोकप्रिय चर्च के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी क्रिसमस डे के दिन परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।
बेंगलुरु में स्थित सबसे प्रसिद्ध और चर्चित चर्च का नाम लिया जाता है, तो सेंट मार्क कैथेड्रल चर्च का नाम जरूर लिया जाता है। इस चर्च के बारे में कहा जाता है कि इसका इतिहास करीब 200 सौ साल से भी प्राचीन है। यह सबसे प्राचीन चर्च ही माना जाता है। (बेंगलुरु में घूमने की बेस्ट जगहें)
सेंट मार्क कैथेड्रल चर्च के बारे में माना जाता है कि इसका निर्माण लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल की तर्ज पर किया गया है। इस चर्च की वास्तुकला सैलानियों काफी आकर्षित करती है। क्रिसमस डे के खास मौके पर यहां लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक प्रार्थना करने पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगह, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
यह विडियो भी देखें
फ्रांसिस जेवियर्स कैथेड्रल चर्च बेंगलुरु का एक फेमस चर्च माना जाता है। यह प्रसिद्ध चर्च रोमन कैथोलिक समुदाय के लोगों के बीच काफी पवित्र माना जाता है। इस चर्च का निर्माण करीब 1851 में किया गया था।
फ्रांसिस जेवियर्स कैथेड्रल चर्च को एक क्रॉस के आकार में डिजाइन किया गया है। चर्च के ऊपरी भाग को तीन बड़े-बड़े गुंबद के आकार में निर्मित किया गया। इसलिए यह सैलानियों को भी खूब आकर्षित करता है। क्रिसमस डे के मौके पर इस चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। इस खास मौके पर हजारों लोग मोमबत्ती जलाने पहुंचते हैं।
सेंट मैरी बेसिलिका चर्च बेंगलुरु शहर के साथ-साथ पूरे कर्नाटक का एक फेमस चर्च है। इस चर्च के बारे में कहा जाता है कि पहले यहां फूस की झोपड़ी हुआ करती है, लेकिन बाद में चर्च को इस कदर भव्य बना दिया गया कि हर कोई देखने के लिए पहुंचता है। (भोपाल की इन जगहों पर मनाया जाता है क्रिसमस डे)
गॉथिक स्थापत्यशैली से निर्मित सेंट मैरी बेसिलिका चर्च सैलानियों के बीच काफी फेमस है। क्रिसमस के मौके पर इस चर्च को लाइट्स के सजा दिया जाता है। चर्च के आसपास हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस चर्च के बारे में कहा जाता है कि मदर मैरी के जन्मदिन के मौके पर भी यहां भीड़ रहती है।
हडसन मेमोरियल चर्च बेंगलुरु का एक और चर्चित चर्च है। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में मौजूद होने के चलते, यहां हर समय पर्यटक और ईसाई समुदाय के लोग पहुंचते रहते हैं। इस चर्च का इतिहास करीब 110 साल से भी प्राचीन है।
हडसन मेमोरियल चर्च वास्तुकला सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। क्रिसमस डे के मौके पर हडसन मेमोरियल चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। चर्च के आसपास पार्टी का भी आयोजन होता है।
इसे भी पढ़ें: New Year Celebration: न्यू ईयर पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं
बेंगलुरु शहर में अन्य कई फेमस चर्च मौजूद है, जिन्हें आप क्रिसमस डे के खास मौके पर एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं। जैसे-सेंट पैट्रिक चर्च, सेंट एंड्रयूज चर्च, सेंट जॉन चर्च, सेंट ल्यूक चर्च और ऑल सेंट्स चर्च को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।