Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

काले पड़े पीतल के बर्तनों को इमली से कैसे चमकाएं? जानें 2 जादुई घरेलू नुस्खे

पीतल के बर्तनों की खोई चमक वापस लाने के लिए इमली का उपयोग कैसे करें, यह लेख बताता है। इसमें इमली और नमक के पेस्ट के साथ-साथ गरम इमली के घोल से बर्तनों को साफ करने के दो आसान घरेलू तरीके बताए गए हैं।
Updated:- 2026-05-13, 13:38 IST
image

पीतल के बर्तनों की चमक समय के साथ-साथ कम होने लगती है और वे काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर केमिकल की जगह नेचुरल क्लीनर का उपयोग किया जाए तो फायदा हो सकता है। हम बात करे हे हैं इमली की। बता दें कि इमली में मौजूद प्राकृतिक एसिड पीतल की गंदगी और ऑक्सीकरण को हटाने का काम करता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इमली की मदद से पीतल के बर्तनों को कैसे साफ करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

इमली और नमक

यह सबसे पुराना तरीका है। बता दें कि नमक एक स्क्रब की तरह काम करता है, जो जिद्दी कालेपन को हटाने में मदद करता है। ऐसे में आप थोड़ी सी इमली को हल्के गरम पानी में भिगोकर उसका गाढ़ा पल्प निकाल लें। इसमें एक चम्मच सादा नमक मिलाएं। 

1 - 2026-05-13T123722.588

अब इस पेस्ट को पीतल के बर्तन पर चारों तरफ अच्छी तरह लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक स्क्रब की मदद से रगड़ें। आप देखेंगे कि बर्तन की कालिमा धीरे-धीरे हट रही है और पीतल अपनी असली सुनहरी चमक वापस पा रहा है। अंत में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।

इसे भी पढ़ें - क्लिनिंग टिप्‍स: प्‍लास्टिक के बर्तनों में लगे दाग और आने वाली महक को ऐसे करें गायब

इमली का पानी और गरम घोल

अगर बर्तन बहुत ज्यादा गंदे हैं या उन पर बारीक नक्काशी है जहां हाथ नहीं पहुंच पाता, तो यह तरीका सबसे अच्छा है।

2 - 2026-05-13T123726.786

अब आप एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें इमली के कुछ टुकड़े डाल दें। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए और इमली का अर्क पानी में मिल जाए, तो आंच बंद कर दें। अब काले पड़े पीतल के बर्तनों को इस घोल में 15-20 मिनट के लिए डुबोकर रख दें। इमली का एसिडिक गुण कोने-कोने से गंदगी को निकाल देगा। अब आप बर्तनों को पानी से निकालें और हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें - Winter Kitchen Hack: ठंड में बर्तन धोने के 4 'स्मार्ट और आसान हैक्स', झटपट होंगे साफ

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।