दिल्ली-NCR में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू, जानें कहां सजेगी भव्य झांकी?

जन्माष्टमी का त्योहार आते ही कृष्ण भक्तों की खुशी बढ़ जाती है। कहीं कान्हा की बाल लीलाओं की झांकियां सजाई जाती है, तो कहीं मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। दिल्ली-एनसीआर में भी लोग इस त्योहार का काफी इंतजार कर रहे हैं। इस दिन परिवार के साथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव देखना और रात में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का उत्साह अलग ही होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली-एनसीआर के खूबसूरत मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां जन्माष्टमी पर खूबसूरत झांकियां सजती हैं।
1- बिरला मंदिर, दिल्ली
यह मंदिर कृष्ण के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है। मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण से जुड़ी खूबसूरत सजावट की जाती है। आस-पास के शहरों से भी लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां जन्माष्टमी के दिन आपको काफी भीड़ देखने को मिलेगी।
- कैसे पहुंचें- आर.के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकते हैं। यह मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line) पर स्थित है।
- पार्किंग- आसपास पार्किंग के लिए जगह मिल जाएगी, लेकिन त्योहार के समय भीड़ ज्यादा रहती है।
- कब जाएं- शाम होने से पहले यहां दर्शन करने वापस आना अच्छा होगा, ताकि सजावट देख सकें और रात की भीड़ से बच सकें।
2- ISKCON मंदिर, द्वारका
दिल्ली के लोगों के लिए यह मंदिर सबसे खास है। मंदिर में हर दिन कृष्ण भक्ति से जुड़े कार्यक्रम होते हैं, लेकिन जन्माष्टमी के दिन माहौल अलग ही होता है। दिनभर यहां भक्तों की दर्शन के लिए भीड़ लगी होती, लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भगवान की एक झलक का इंतजार करते हैं।
यह भी पढ़ें- सावन में करें भोजेश्वर धाम के दर्शन, जानें राजा भोज के इस शिव मंदिर का इतिहास
- कैसे पहुंचें- द्वारका सेक्टर 13 मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकते हैं।
- पार्किंग:- आसपास पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी,लेकिन जन्माष्टमी के दिन भीड़ के कारण जगह जल्दी भर सकती है।
- भीड़- शाम और जन्मोत्सव के समय ज्यादा।
3- इस्कॉन श्री श्री राधा दामोदर मंदिर, गुरुग्राम
यह बेहद खूबसूरत और नया मंदिर है, जो राजस्थानी वास्तुकला और खूबसूरत मार्बल की वजह से लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। यह गुरुग्राम के सबसे बड़े और सुंदर राधा-कृष्ण मंदिरों में से एक है। मंदिर परिसर में शुद्ध और सात्विक शाकाहारी भोजन का आनंद लेने के लिए रेस्टोरेंट की सुविधा भी मिलती है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ एक मूसल लेकर दुश्मनों पर टूट पड़ी थीं ओनाके ओबव्वा, जानें इतिहास की अनसुनी वीरांगना की कहानी
- कहां स्थित है?- बादशाहपुर, सेक्टर 67, सोहना रोड, गुरुग्राम
- मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन से यहां आ सकती हैं।
- भीड़- हर दिन होती है, लेकिन जन्माष्टमी के दौरान ज्यादा होती है।
इन मंदिरों में दर्शन के लिए आ रहे यात्रियों को इस दिन अपने सामान का भी खास ध्यान रखना होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि भीड़ ज्यादा होने की वजह से फोन या पर्स चोरी होने का खतरा रहता है, इसके साथ ही बच्चों का हाथ पकड़ रखें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।