मयूर विहार में सजा गणपति का विशाल पंडाल, जानें बप्पा के दर्शन और आरती का सही समय

प्रत्येक वर्ष भाद्रमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दि गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर अब न केवल मुंबई बल्कि पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिलती है। आज दिल्ली में भी गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहाहै। यहां पर हर साल अलग-अलग इलाकों में बप्पा के विशाल पंडाल सजाए जाते हैं। हालांकि, इस विषय की जानकारी अधिकतर लोगों को है, लेकिन आपको बता दें कि मुंबई के मशहूर लालबागचाराजा के जैसे गणपति बप्पाआपको मयूर विहार में देखने को मिलेंगे। श्री गणेश सेवा समिति के कार्यकर्ता ओम कश्यप से जानें मयूर विहार के राजा पंडाल की लोकेशन, दर्शन का समय और खासियत से जुड़ी जानकारी।
मयूर विहार राजा के दर्शन का समय
बप्पा के पट सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक खुले रहते है। इसके बाद पट बंद होते हैं, जो शाम को 4 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक खुलते हैं। अगर आप बप्पा के दर्शन के लिए जा रही हैं, तो समय का खास ख्याल रखें।

- दर्शन का समय- सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक
- दर्शन बंद होने का समय- दोपहरा 12:30 से शाम 4:00 बजे तक
- दर्शन का समय- शाम 4:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे
इसे भी पढ़ें- Ganesh Utsav 2026: दिल्ली के 3 गणेश पंडाल जहां आपको जरूर जाना चाहिए
मयूर विहार के राजा की आरती का समय
मयूर विहार के गणपति पंडाल की महा आरती विशेष है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी गणपति बप्पा की आरती में शामिल होना चाहती हैं, तो नीचे जानें समय
आरती का समय- सुबह 7 बजे और शाम को 8:30 बजे

मयूर विहार राजा का पंडाल किस थीम पर सजाया गया है?
प्रत्येक वर्ष पंडालों को अलग-अलग थीम पर सजाया जाता है। इस बार मयूर विहार के राजा का पंडाल छत्रपति शिवाजी के थीम पर सजाया गया है। यह पंडाल प्रताप नगर, मयूर विहार (अग्रवाल स्वीट्स कॉर्नर और प्राचीन शिव मंदिर के पास) में सजाया जाता है।
मयूर विहार के गणेश पंडाल कैसे पहुंचें?
मेट्रो से जाएं- मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है, जो ब्लू लाइन और पिंक लाइन दोनों से जुड़ा हुआ है।
स्टेशन से यह पंडाल/मंदिर पैदल या ई-रिक्शा से कुछ ही मिनटों की दूरी पर पॉकेट-4 में स्थित है।

नोएडा लिंक रोड या खिदिराम बोस मार्ग से आसानी से मयूर विहार फेज-1 पॉकेट-4 पहुंचा जा सकता है। यहां आने के लिए आप कैब, ऑटो या अपने निजी वाहन का उपयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Famous Ganesh Pandals in Delhi: दिल्ली-NCR के गणेश पंडालों में इस बार बप्पा के दिखेंगे अनोखे रूप
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Shri Ganesh Samiti Youtube Page
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।